फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri Ranveer singh watches FIFA wc Final in lusail stadium team India KL Rahul joins from Bangladesh

FIFA World Cup: फाइनल मैच देखने पहुंचे रवि शास्त्री और रणवीर सिंह, टीम इंडिया ने भी बांग्लादेश से देखा मुकाबला

Sun, 18 Dec 2022 11:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 18 Dec 2022 11:57 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और बॉलीवुड स्टार्स के बीच भी फुटबॉल विश्व कप का जादू देखने को मिला। पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री भी बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह के साथ विश्व कप फाइनल देखने कतर पहुंचे। वहीं, भारतीय टीम ने बांग्लादेश से इस मैच का लुत्फ उठाया। 
 

विज्ञापन
Ravi Shastri Ranveer singh watches FIFA wc Final in lusail stadium team India KL Rahul joins from Bangladesh
फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल मैच देखते भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल का जादू क्रिकेट के सितारों के बीच भी जमकर देखने को मिला। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी भी आराम करने की बजाय फीफा विश्व कप मैच देखने में लगे रहे। वहीं, भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह के साथ फाइनल का मजा लेने के लिए कतर के लुसैल स्टेडियम पहुंच गए। इस मैच में एक्सट्रा टाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 3-3 की बराबरी पर था। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ। पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराया।
विज्ञापन

 

रवि शास्त्री ने लुसैल स्टेडियम से कई तस्वीरें ओर फोटो भी शेयर कीं। उन्होंने मैच से पहले बताया कि एक क्रिकेटर के रूप में वह कई स्टेडियम में गए हैं। हर जगह उन्होंने क्रिकेट खेला है या कमेंट्री की या क्रिकेट खेला है। वह कई फाइनल का हिस्सा भी रहे हैं, लेकिन फीफा विश्व कप के फाइनल में जो महौल है वह अविश्वसनीय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ravi Shastri (@ravishastriofficial)



रवि शास्त्री ने रणवीर सिंह के साथ भी एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने दिखाया कि रणवीर भी यह मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद हैं। रणवीर की पत्नी दीपिका भी फाइनल मैच के दौरान लुसैल स्टेडियम में थीं। उन्होंने फीफा विश्व कप की ट्रॉफी का अनावरण किया। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी मैच से पहले स्पोर्ट्स 18 के स्टूडियो में पहुंचे। इस दौरान शाहरुख ने बताया कि वह वेन रूनी के बहुत बड़े फैन हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ravi Shastri (@ravishastriofficial)



मैच की शुरुआत में फ्रांस की टीम 0-2 से पिछड़ रही थी। ऐसे में फ्रांस के फैन कुलदीप यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि फ्रांस की टीम से इससे बेहतर खेल की उम्मीद थी। हालांकि, फ्रांस ने दूसरे हाफ में दो गोल कर मैच में शानदार वापसी की और मैच पेनल्टी शूटआउट तक गया, जहां अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराया। कुलदीप के अलावा, रविचंद्रन अश्विन और शुभमन गिल ने भी सोशल मीडिया पर मैच से जुड़े ट्वीट किए। गिल ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें लोकेश राहुल टीम के साथ मैच देखते दिख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed