फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri Praise For India Star Yashasvi Jaiswal, says 'Reminds Me Of A Young Sachin Tendulkar'; IND vs ENG

IND vs ENG: 'उन्हें देखकर युवा सचिन तेंदुलकर की याद आती है', शास्त्री ने इस भारतीय बल्लेबाज की जमकर तारीफ की

Mon, 19 Feb 2024 09:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 19 Feb 2024 09:30 AM IST
सार

भारत ने रविवार को राजकोट में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। 557 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 122 रन पर सिमट गई थी। रनों के लिहाज से यह भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत थी।

विज्ञापन
Ravi Shastri Praise For India Star Yashasvi Jaiswal, says 'Reminds Me Of A Young Sachin Tendulkar'; IND vs ENG
रवि शास्त्री ने यशस्वी जायसवाल की तारीफ की है - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने राजकोट में तीसरे टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की तारीफ की है। भारत की पहली पारी में यशस्वी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने इसकी भरपाई कर दी। तीसरे दिन 104 रन पर वह रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। हालांकि, चौथे दिन वह मैदान पर वापस लौटे और ताबड़तोड़ दोहरा शतक जड़ा और 214 रन बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी की इस पारी पर शास्त्री ने उनके स्किल की तुलना महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर से की है। यशस्वी के 214* रन और सरफराज खान के नाबाद 68 रन की बदौलत भारत ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 430 रन बनाकर घोषित कर दी और इंग्लैंड के सामने 557 रन का लक्ष्य रखा था। 
विज्ञापन

शास्त्री ने यशस्वी की तारीफ की

Ravi Shastri Praise For India Star Yashasvi Jaiswal, says 'Reminds Me Of A Young Sachin Tendulkar'; IND vs ENG
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'यशस्वी जायसवाल ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, मैं उससे प्रभावित हूं। सिर्फ बल्ले से ही नहीं, बल्कि मैदान पर भी उनका प्रदर्शन और हावभाव शानदार था। मुझे लगता है कि आगे चलकर वह रोहित के पार्ट टाइम गेंदबाजी के विकल्पों में से एक हो सकते हैं। उन्हें गेंदबाजी भी दी जा सकती है। यशस्वी मुझे युवा तेंदुलकर की याद दिलाते हैं। वह मैदान पर हर समय व्यस्त रहते हैं। यशस्वी एक कहावत का एक सबसे शानदार उदाहरण है 'यदि आप अपने आप में विश्वास करते हैं, तो उम्मीद बनी रहती है। कुछ भी असंभव नहीं है।' यह सिर्फ एक शब्द है, लेकिन आप उन्हें लगातार शामिल होते देखते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत

Ravi Shastri Praise For India Star Yashasvi Jaiswal, says 'Reminds Me Of A Young Sachin Tendulkar'; IND vs ENG
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
भारत ने रविवार को राजकोट में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। 557 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 122 रन पर सिमट गई थी। रनों के लिहाज से यह भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत थी। इससे पहले 2021 में भारत ने न्यूजीलैंड को मुंबई के वानखेड़े में 372 रन से हराया था। वहीं, ओवरऑल यह टेस्ट में किसी टीम की रनों के अंतर से आठवीं सबसे बड़ी जीत है। टेस्ट में इस मामले में सबसी बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। उसने 1928 में ऑस्ट्रेलिया को ब्रिस्बेन में 675 रन से हराया था। वहीं, इंग्लैंड की यह टेस्ट में रनों के अंतर से दूसरी सबसे बड़ी हार है। इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया से ओवल में 1934 में 562 रन से हार चुका है।
विज्ञापन

भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई

मार्क वुड को छोड़कर इंग्लैंड का कोई बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नहीं छू सका। वुड ने 15 गेंद में 33 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट झटके। इसके अलावा कुलदीप को दो विकेट मिले। बुमराह और अश्विन को एक-एक विकेट मिला। भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। हैदराबाद में पहला टेस्ट इंग्लैंड ने जीता था, वहीं विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट भारत ने जीता था। यशस्वी जायसवाल ने भारत की दूसरी पारी में 214 रन बनाए, जिसमें 12 छक्के शामिल हैं। रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने भी शतक जड़े। सरफराज ने अपने डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए। पहली पारी में 62 और दूसरी में 68 रन बनाए। चौथा टेस्ट रांची में 23 फरवरी से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed