फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri on Virat innings- Critics put a lot of pressure on this diamond, silenced everyone

Ravi Shastri: विराट की पारी पर बोले रवि शास्त्री- इस हीरे पर आलोचकों ने बहुत दबाव बनाया, चुप कर दिया ना सबको?

Tue, 25 Oct 2022 10:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 25 Oct 2022 10:28 PM IST
सार

बुरे दौर में विराट का समर्थन करने वाले रवि शास्त्री ने विराट की 82 रन की पारी पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि अब विराट ने अपनी पारी से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Ravi Shastri on Virat innings- Critics put a lot of pressure on this diamond, silenced everyone
जीत के बाद विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन बनाने के बाद विराट कोहली लगातार चर्चा में बने हुए हैं। क्रिकेट जगत में दिग्गज उनकी पारी की लगातार तारीफ कर रहे हैं। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया और 2021 टी20 विश्व कप में मिली हार का बदला लिया। इस जीत के साथ ही भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो गई है। वहीं, पाकिस्तान के लिए अब हर मैच जीतना जरूरी है। 
विज्ञापन


विराट कोहली के लिए पिछले कुछ साल अच्छे नहीं थे। नवंबर 2019 के बाद वह शतक नहीं लगा पाए थे और लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। इसके बाद उन्होंने इसी साल एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफशानदार शतक लगाकर फॉर्म में वापसी की और पाकिस्तान के खिलाफ अपने दम पर टीम इंडिया को यादगार जीत दिलाई है। 
विज्ञापन

T20 WC 2022: भारत, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के लिए क्या है सेमीफाइनल का गणित? समझें पूरा समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट की इस पारी को सभी ने सराहा और अब भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी उनकी तारीफ की है। शास्त्री ने मुश्किल दौर में भी विराट कोहली का समर्थन किया था और अब उन्होंने कहा है कि आलोचकों ने विराट पर काफी दबाव बनाया, लेकिन उन्होंने अपनी शानदार पारी से सभी का मुंह बंद कर दिया है।  

रवि शास्त्री ने कहा कि इस पारी ने उन्हें खुद को फिर से समझने में मदद की होगी। उन्हें समझ आया होगा कि वह क्या कर सकते हैं और आगे के लिए फैसले लेने में यह पारी उनकी मदद करेगी। यह आत्मविश्वास का नतीजा है। ब्रेक के दौरान उन्होंने चीजों को फिर से हासिल किया और अब उसका असर दिख रहा है। इस पारी से पहले भी वह सुपर स्टार थे और अब उन्हें खुद ही तय करने दें कि वह क्या हैं। 

AUS vs SL T20: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया, स्टोइनिस ने 17 गेंद में अर्धशतक जड़ पलटा मैच

शास्त्री ने एक निजी मीडिया हाउस से बातचीत में कहा "विराट कोहली के लिए आगे क्या है? मुझे कोई उम्मीद नहीं है, बस उसे अपने जीवन का आनंद लेने दें। मीडिया और आलोचकों ने इस हीरे पर पर्याप्त दबाव डाला है और उसने दिखाया कि वह कौन है। चुप कर दिया न सबको ?! 

भारत के पूर्व मुख्य कोच ने आगे कहा "मैंने विराट में अपने जैसा कुछ देखा। नंबर 10 से शुरू करने के लिए और मैंने जो किया उसे करने के लिए, मुझे इस पर गर्व है। आपको गेंदों की जरूरत है। विराट निश्चित रूप से मुझसे बेहतर प्रतिभा है, लेकिन मुझे चरित्र की समानता महसूस हुई। वह ड्राइव। वह जज्बा। मैंने एक हीरा देखा। जब मैंने उसे पिछले एक साल में मुश्किल समय से गुजरते देखा, तो अंदर से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि मुझे पता था कि वह बहुत मजबूत व्यक्ति है। मुझे पता था कि वह वापसी करेगा। उसे केवल एक चीज की जरूरत थी। यहां उस ब्रेक ने उसकी मदद की। 

Virat Kohli: विराट की पारी पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का बयान- हमें विश्व कप रोक देना चाहिए

उस स्वभाव के बिना, कोहली वह नहीं कर सकता था जो उसने रविवार की रात किया था। यह अब तक का सबसे अच्छा टी20 मैच है, जिसे मैंने कभी देखा है। पहली बार मुझे लगा कि कोई टी20 मैच एक क्लासिक टेस्ट मैच की तरह है। उतार-चढ़ाव, प्रवाह, दबाव, कौशल से भरा होगा। यह एक टी20 का टेस्ट मैच था। मेरी क्रिकेटिंग खेल से दूर उस स्थिति में तेज गति के खिलाफ वे दो छक्के होंगे। अविश्वसनीय। वे मेरे दिमाग में लंबे समय तक रहेंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed