{"_id":"618b27769a3ae46c12628e5c","slug":"ravi-shastri-may-return-in-commentary-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट का भविष्य: रवि शास्त्री बोले- द्रविड़ ले जाएंगे नई ऊंचाइयों पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट का भविष्य: रवि शास्त्री बोले- द्रविड़ ले जाएंगे नई ऊंचाइयों पर
Wed, 10 Nov 2021 07:29 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, दुबई।
एजेंसी, दुबई।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 10 Nov 2021 07:29 AM IST
विज्ञापन
रवि शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के निवर्तमान मुख्य कोच रवि शास्त्री को लगता है कि उनके उत्तराधिकारी राहुल द्रविड़ को विरासत में एक शानदार टीम मिली है और उम्मीद जताई कि वह एक खिलाड़ी और कोच के रूप में अपने अनुभव से उसे नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। नामीबिया के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के साथ ही शास्त्री का मुख्य कोच के रूप में कार्यकाल समाप्त हो गया।
विज्ञापन
59 वर्षीय शास्त्री ने कहा, ‘एक चीज की कमी रह गई, आईसीसी टूर्नामेंट में खिताबी जीत। अब राहुल द्रविड़ कोच पद संभाल रहे हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’
विज्ञापन
ब्रैडमैन पर भी पड़ेगा बायो बबल का असर : पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि भले ही आप महान डॉन ब्रैडमैन क्यों न हों, कई महीनों तक बायो बबल में रहने का असर जरूर पड़ेगा। आपका औसत नीचे आ जाएगा क्योंकि आप एक इंसान हैं।
विज्ञापन
कमेंट्री बाक्स में कर सकते हैं वापसी : शास्त्री ने संकेत दिए कि वह कमेंट्री में वापसी कर सकते हैं। मुख्य कोच बनने से पहले शास्त्री ने कमेंटेटर के रूप में विशेष जगह बनाई थी।