फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri, Arun, Bangar set to re-apply for India coaching jobs

रवि शास्त्री भी करेंगे टीम इंडिया की कोचिंग के लिए आवेदन!

Wed, 01 Jun 2016 11:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Jun 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
Ravi Shastri, Arun, Bangar set to re-apply for India coaching jobs

पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री अपने सहयोगी स्टाफ के साथ टीम इंडिया के राष्ट्रीय कोचिंग पद के लिए दोबारा आवेदन भरने जा रहे हैं। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए कोच की तलाश की कवायद शुरू कर दी है। बोर्ड ने कोचिंग जॉब्स के लिए कुछ मानक तय किए हैं। साथ ही बोर्ड ने नियमों में भी बदलाव किए हैं।

विज्ञापन


अब कोच पद और सपोर्ट स्टाफ पद के लिए सही पात्र का चयन आवेदन के जरिये होगा। आवेदन देशी और विदेशी कोई भी पात्र कर सकता है। विज्ञापन के जरिये बोर्ड कोचिंग जॉब्स के लिए आवेदन मंगाएगा। टीम इंडिया कि पूर्व कोच, पूर्व टीम डायरेक्टर, सपोर्ट स्टाफ भी फिर से आवेदन कर सकते हैं। इनके आवेदन भरने के लिए नियम में कुछ बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन


अब खबर है कि टीम इंडिया के पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री अपने सहयोगी स्टाफ संजय बांगड़, भरत अरुण और आर श्रीधर के साथ अगले कुछ दिनों में राष्ट्रीय कोचिंग पद के लिए दोबारा आवेदन भरने को तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नाम नहीं छापे जाने की शर्त पर बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों से सकारात्मक संकेत मिलने के बाद कोचिंग जॉब्स के लिए आवेदन मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब कोच और सपोर्ट स्टाफ समेत हर पद के लिए आवेदन देना होगा। आवेदन का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। सभी आवेदकों को इन नियमों का पालन करना होगा। साथ ही शीर्ष अधिकारी ने यह भी पुष्टि की कि शास्त्री, बैटिंग कोच बांगड़, बॉलिंग कोच अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर आवेदन भेजेंगे। वे बीसीसीआई के विज्ञापन के आने का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि अनुराग ठाकुर के बीसीसीआई अध्यक्ष चुने जाने से कुछ दिन पहले सहयोगी स्टाफ ने दिल्ली में उनसे मुलाकात की थी और चर्चा सकारात्मक बताई जा रही थी क्योंकि उन्होंने इनके काम की तारीफ की थी। बीसीसीआई अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उचित सुपात्र आवेदन भर सकते हैं। साथ ही ठाकुर ने शास्त्री के पिछले 18 महीनों के कामकाज की प्रशंसा भी की थी। युवा टीम ने विदेशों ने अच्छी सफलता भी हासिल की थी। यह उचित होगा कि उन्हें भी अन्य आवेदकों की तरह बराबरी का मौका मिलेगा।

कोचिंग डिग्री ही नहीं 50 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले भी कर सकते हैं आवेदन

Ravi Shastri, Arun, Bangar set to re-apply for India coaching jobs
सनद रहे कि पूर्व कप्तान और डायरेक्टर रवि शास्त्री ने हाल ही में कहा था कि भारतीय क्रिकेट के साथ करीब तीन दशक के जुड़ाव में टीम इंडिया की 18 महीने की कोचिंग का समय सबसे यादगार अनुभव था।

यह पूछने पर कि कोच चुने जाने के मापदंड क्या होंगे तो बीसीसीआई सूत्र का यह कहना था कि उम्मीदवारों को दो तरीकों से देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि लेवल तीन की डिग्री, जिसमें सीनियर टीम की कोचिंग का अनुभव विशेषकर अंतरराष्ट्रीय टीमों के साथ या जिसने अपने देश के लिए कम से कम 50 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हों।

ऐसा इसलिए क्योंकि अगर हम कोचिंग डिग्री के साथ ही लोगों को आमंत्रित करेंगे तो काफी बेफालतू आवेदन आ जाएंगे साथ ही अगर केवल कोचिंग डिग्री को ही मान्य रखा जाएगा तो शास्त्री के आवेदन पर विचार नहीं किया जा सकता जबकि उन्होंने भारत के लिए 80 टेस्ट मैच खेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed