{"_id":"575658a54f1c1b081d9c5b08","slug":"ravi-shastri-admits-applying-for-team-india-s-head-coach-job","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की कोचिंग रेस में आया एक और बड़ा नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया की कोचिंग रेस में आया एक और बड़ा नाम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Jun 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के अगले मुख्य कोच की रेस दिलचस्प होती जा रही है, साथ ही यह भी तय होता जा रहा है कि इस बार टीम को देशी कोच ही मिलेगा।
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री ने भी सोमवार को मुख्य प्रशिक्षक पद के लिए आवेदन कर दिया है। पूर्व ऑलराउंडर ने बताया है कि उन्होंने विज्ञापन में मांगे गए जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन
वह डायरेक्टर के रूप में टीम के साथ 18 महीने जुड़े रहे और उनका कार्यकाल आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया था। उन्होंने कहा, "जहां तक टीम के साथ फिर दायित्व संभालने की संभावना की बात है तो मेरा काम आवेदन करना था, इसके अलावा मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।"
विज्ञापन
इससे पहले शास्त्री एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि डायरेक्टर के रूप में उनका टीम के साथ 18 महीने का कार्यकाल बेहद यादगारपूर्ण रहा है। शास्त्री के कार्यकाल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। इंग्लैंड में वनडे सीरीज जीती। श्रीलंका में 22 साल बाद टेस्ट सीरीज जीती। घरेलू सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को पराजित किया।
साथ ही पचास ओवरों के वर्ल्ड कप और टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम सेमीफाइनल तक पहुंची। अब तक जिन लोगों ने आवेदन किया है उसमें शास्त्री के अलावा बड़ा नाम संदीप पाटिल का है।
रवि शास्त्री के अलावा संदीप पाटिल ने भी किया आवेदन
Ravi shastri
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे रवि शास्त्री टीम के साथ 1981 से 1992 तक बतौर क्रिकेटर जुड़े रहे। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 80 टेस्ट मैच खेले हैं।
कोचिंग की रेस में जो 2 बड़े नाम सामने आए हैं उसमें शास्त्री के अलावा संदीप पाटिल का नाम भी है। दोनों एक साथ टीम के लिए खेले भी हैं और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई की ओर से आवेदन के लिए 10 जून तक दिए गए समय में और कौन से बड़े नाम सामने आते हैं।
हालांकि शास्त्री की टीम के सपोर्ट स्टॉफ में शामिल संजय बांगड़, आर श्रीधर और भरत अरुण ने अब तक आवेदन नहीं किया है, माना बोर्ड से जुड़े सुत्रों के अनुसार ये लोग बीसीसीआई से जुड़े जरुरत के हिसाब से काम करते रह सकते हैं।