IPL 2021 से हटे अश्विन: कोरोना वायरस से जूझ रहे परिवार के लिए उठाया बड़ा कदम
- रविचंद्रन अश्विन ने लिया IPL से ब्रेक
- कोरोना वायरस की वजह से लिया फैसला
- परिवार के साथ समय बीताना चाहते हैं रवि
- हालात सुधरने के बाद ही करेंंगे वापसी
- ऑफ स्पिनर IPL में दिल्ली का हिस्सा
- धोनी के माता-पिता भी रांची में संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल से बड़ी खबर आ रही है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते रविचंद्रन अश्विन ने टूर्नामेंट बीच में ही छोड़ने का फैसला किया है। तमिलनाडु से आने वाला यह ऑफ स्पिनर दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा था। ट्विटर पर अपने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ वक्त गुजारना चाहते हैं। अश्विन ने यह निर्णय सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली की जीत के बाद ट्वीट कर सार्वजनिक किया।
I would be taking a break from this years IPL from tomorrow. My family and extended family are putting up a fight against #COVID19 and I want to support them during these tough times. I expect to return to play if things go in the right direction. Thank you @DelhiCapitals 🙏🙏
— Stay home stay safe! Take your vaccine🇮🇳 (@ashwinravi99) April 25, 2021विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स फ्रैंचाइजी ने भी अश्विन के इस फैसले का पूरा सम्मान किया। ट्विटर हैंडल से फैंस के साथ यह खबर भी साझा की।
🚨 UPDATE 🚨
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 25, 2021
Ravichandran Ashwin has decided to take a break from #IPL2021 to support his family in the fight against #COVID19, with the option to return should things get better.
We at Delhi Capitals extend him our full support 💙#YehHaiNayiDilli pic.twitter.com/A9BFoPkz7b
परिजन हुए कोरोना संक्रमित
अश्विन का परिवार और उनके करीबी जानलेवा कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं इसलिए ऐसे मुश्किल वकत में रवि अपने करीबियों के साथ रहना चाहते हैं। अगर सब कुछ सही हुआ तभी वह दोबारा इस 14वें सीजन में लौटेंगे। वरना अगली बार ही फैंस उन्हें दिल्ली की जर्सी में देख पाएंगे। अश्विन फिलहाल अपने शहर चेन्नई में ही मौजूद हैं, जहां उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल अपने मुकाबले खेल रही है। रात 1.15 बजे किया गया ट्वीट यह बताने के लिए काफी है कि सबकुछ ठीक तो नहीं है। अश्विन ने इस सीजन अभी तक दिल्ली के लिए सभी 5 मैच खेले हैं। चार जीत और एक हार के साथ उनकी टीम अंकतालिका में चेन्नई सुपरकिंग्स के बाद दूसरे स्थान पर है। सीएसके के भी इतने ही अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट बेहतर।
ये खिलाड़ी भी छोड़ चुके हैं IPL 2021
34 वर्षीय अश्विन अकेले नहीं जिन्होंने मौजूदा सीजन को अलविदा कहा हो, उनसे पहले भी कई खिलाड़ी अलग-अलग कारणों से टूर्नामेंट को छोड़ चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स के इंग्लिश बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टन बीते हफ्ते ही बायो-बबल की थकान के कारण टूर्नामेंट से हट गए थे। राजस्थान के ही ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्र्यू टाई ने भी निजी कारणों से टूर्नामेंट से बाहर होने का फैसला किया। बीेते सीजन देश में कोरोना महामारी के चलते टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में हुआ था। तब चेन्नई सुपरकिंग्स के सुरेश रैना, हरभजन सिंह भी इस तरह के चौंकाने वाले फैसले ले चुके हैं। हालांकि दोनों सीजन शुरू होने से पहले ही हटे थे।
तमिलनाडु में लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी
राज्य में शनिवार को कोरोना के 14 हजार 842 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे में 9 हजार 142 लोग स्वस्थ हुए है जबकि 80 मौतें भी हुई हैं। साथ ही 1 लाख 668 एक्टिव मामले हैं। तमिलनाडु सरकार ने लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है ताकि लोगों को सुरक्षित रखा जा सके। नई पाबंदियां आज यानी सोमवार (26 अप्रैल) से प्रभाव में आएगी। नई गाइडलाइन के हिसाब से सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। पूजा स्थलों पर आमजन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ब्यूटी पार्लर, सैलून, स्पा, नाई की दुकानें भी बंद रहेंगी। वहीं होटल, रेस्तरां और चाय की दुकानों में केवल पार्सल/टेकअवे की अनुमति रहेगी। दिशानिर्देशों के मुताबिक अधिकतम 50 लोगों के साथ शादी समारोह आयोजित किए जा सकते हैं। वहीं अंतिम संस्कार में 25 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है। बता दें राज्य सरकार ने पहले कई प्रतिबंधों की घोषणा की थी, जिसमें एक रात्रि कर्फ्यू, हिल स्टेशनों पर पर्यटकों पर प्रतिबंध और प्रति रविवार को पूर्ण लॉकडाउन जैसे फैसले शामिल थे।