{"_id":"68f38cec4ac7ba08550949c1","slug":"rashid-khan-to-boycott-pakistan-super-league-afghanistan-star-removed-lahore-qalandar-name-from-bio-2025-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rashid Khan: पाकिस्तान की कायराना करतूत पर फूटा राशिद खान का गुस्सा, PSL में नहीं खेलने का लिया फैसला?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rashid Khan: पाकिस्तान की कायराना करतूत पर फूटा राशिद खान का गुस्सा, PSL में नहीं खेलने का लिया फैसला?
Sat, 18 Oct 2025 06:19 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 18 Oct 2025 06:19 PM IST
सार
पाकिस्तान की कायराना हरकत पर राशिद खान का गुस्सा फूटा। उन्होंने लाहौर कलंदर का नाम अपने बायो से हटा दिया है। उनके इस फैसले के बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनुभवी स्पिनर ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का बॉयकॉट करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
राशिद खान
- फोटो : ICC/T20 World Cup
विस्तार
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर और कप्तान राशिद खान ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर का नाम अपने सोशल मीडिया हैंडल (एक्स) से हटा दिया है। उन्होंने यह फैसला पाकिस्तान की तरफ से किए गए आतंकी हमले के बाद लिया। शनिवार को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने एक हृदयविदारक खबर की पुष्टि की, पाकिस्तान की ओर से की गई एयर स्ट्राइक में अफगानिस्तान के तीन उभरते क्रिकेटर कबीर , सिबघतुल्लाह और हारून की मौत हो गई। ये तीनों खिलाड़ी अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी प्रांत पक्तिका के रहने वाले थे और घरेलू स्तर पर क्रिकेट खेल रहे थे।
विज्ञापन
राशिद खान ने हटाया पीएसएल की फ्रेंचाइजी का नाम
पाकिस्तान की इस कायराना हरकत पर राशिद खान का गुस्सा फूटा। उन्होंने लाहौर कलंदर का नाम अपने बायो से हटा दिया है। उनके इस फैसले के बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनुभवी स्पिनर ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का बॉयकॉट करने का फैसला लिया है।

पाकिस्तान के हमले पर फूटा राशिद का गुस्सा
राशिद 2021 में लाहौर कलंदर में शामिल हुए थे। वह तीन पीएसएल खिताब जीत चुके हैं। इससे पहले 27 वर्षीय खिलाड़ी ने पाकिस्तान की तरफ से किए गए हमले की निंदा करते हुए कहा था, 'अफगानिस्तान पर हाल ही में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों में नागरिकों की जान जाने से बेहद दुखी हैं।' राशिद ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, 'नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना पूरी तरह से अनैतिक और बर्बर है। ये अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी कार्रवाइयां मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं और इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'अनमोल निर्दोष लोगों की जान जाने के बाद, मैं पाकिस्तान के खिलाफ आगामी मैचों से हटने के एसीबी के फैसले का स्वागत करता हूं। मैं इस कठिन समय में अपने लोगों के साथ हूं - हमारी राष्ट्रीय गरिमा सबसे पहले आनी चाहिए।'