{"_id":"60bdff638d707c71d005b642","slug":"rashid-khan-says-i-have-dream-that-i-play-under-ms-dhoni","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपना: धोनी की कप्तानी में खेलना चाहता है सनराइजर्स हैदराबाद का यह खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सपना: धोनी की कप्तानी में खेलना चाहता है सनराइजर्स हैदराबाद का यह खिलाड़ी
Mon, 07 Jun 2021 04:46 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 07 Jun 2021 04:46 PM IST
सार
- मेरा एक सपना है कि मैं धोनी की कप्तानी में खेलूं- राशिद
- राशिद ने कहा- धोनी ने हाल ही में दी थी काफी अहम सलाह
विज्ञापन
एमएस धोनी
- फोटो : Social Media
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करने वाले राशिद भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मेरा एक सपना है कि मैं धोनी की कप्तानी में खेलूं। उनकी कप्तानी में खेलने के अनुभव से काफी फायदा होगा। गेंदबाज के लिए विकेटकीपर की भूमिका काफी अहम होती है और मुझे नहीं लगता कि इस मामले में उनसे बेहतर कोई है।'
विज्ञापन
राशिद ने कहा कि भारत के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर ने हाल ही में उन्हें काफी अहम सलाह दी थी। उन्होंने बताया, 'धोनी ने मुझसे कहा था कि क्षेत्ररक्षण के समय डाइव लगाने और गैर जरूरी थ्रो को लेकर मुझे सजग रहने की जरूरत है क्योंकि सिर्फ एक राशिद खान है और लोग उसे देखना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा था कि वह रविंद्र जडेजा को भी यही सलाह देते हैं।'
विज्ञापन
राशिद सीमित ओवरों में भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के बल्लेबाजी से भी काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, 'मैं यह मानूंगा कि उनके पास अतिरिक्त समय होता है। मैंने काफी कम ऐसे खिलाड़ियों को देखा है जिनके पास शॉट लगाने के लिए इतना समय होता है। वह 145-150 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी करने वालों पर भी ऐसे शॉट लगाते हैं जैसे 120 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी हो रही हो।'
विज्ञापन