फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rashid Khan on declining Afghanistan T20 captaincy

अफगानिस्तान: राशिद खान ने क्यों ठुकराया टी-20 कप्तानी का ऑफर, जानें पूरा मामला  

Fri, 04 Jun 2021 05:28 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 04 Jun 2021 05:28 PM IST
सार

राशिद ने कहा कि मैं एक खिलाड़ी के रूप में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और कप्तान के बजाय एक खिलाड़ी के रूप में मेरा प्रदर्शन टीम के लिए अधिक मायने रखता है।

विज्ञापन
Rashid Khan on declining Afghanistan T20 captaincy
राशिद खान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान ने राष्ट्रीय टी-20 टीम के कप्तान बनने से इनकार कर दिया है। राशिद ने कहा कि उन्हें लगता है कि अगर वह कप्तानी संभालेंगे, तो इससे उनके खेल पर असर पड़ सकता है। राशिद ने कहा कि टीम के लिए प्रदर्शन उनके लिए ज्यादा मायने रखता है। अफगानिस्तान ने पिछले सप्ताह अपने कप्तानों में बदलाव किए। उसने हमशमातुल्लाह शाहिदी को टेस्ट और वन-डे का कप्तान नियुक्त किया। अफगानिस्तान ने हालांकि टी-20 टीम के कप्तान के नाम की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन


मैं एक खिलाड़ी के रूप में बेहतर प्रदर्शन करता हूं
राशिद ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, 'मेरा साफ नजरिया है। मैं एक खिलाड़ी के रूप में बेहतर प्रदर्शन करता हूं। मैं उप-कप्तान की भूमिका में ठीक हूं और जब भी जरूरत पड़ती है कप्तान की मदद करता हूं। यह मेरे लिए बेहतर होगा कि मैं इस पद से दूर रहूं।' उन्होंने कहा, 'मैं एक खिलाड़ी के रूप में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और कप्तान के बजाय एक खिलाड़ी के रूप में मेरा प्रदर्शन टीम के लिए अधिक मायने रखता है।'
विज्ञापन


कप्तानी से मेरा प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है
अब जबकि टी-20 वर्ल्ड कप पास में है तब राशिद ने कहा कि बेहतर यही होगा कि वह उस पर ध्यान लगाएं, जिसमें वह अपना बेस्ट दे सकते हैं। उन्होंने कहा, 'इसके अलावा इसमें समय भी लगता है और अभी वर्ल्ड कप सबसे महत्वपूर्ण है जो कि कुछ महीनों बाद होना है।' राशिद ने कहा, 'मुझे लगता है कि इससे (कप्तानी से) मेरा प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है, जो कि टीम के लिए अहम है। इसलिए मैं एक खिलाड़ी के रूप में खुश हूं, बोर्ड और चयनसमिति जो भी फैसला करेगी उसका पूरा साथ दूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed