{"_id":"62c59a2757d5641d470b2444","slug":"ranveer-singh-birthday-on-ranveer-singh-s-birthday-sachin-tendulkar-shared-an-old-picture-asked-do-you-remember","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh Birthday: रणवीर सिंह के बर्थडे पर सचिन ने शेयर की पुरानी तस्वीर, पूछा- क्या तुम्हें याद है?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranveer Singh Birthday: रणवीर सिंह के बर्थडे पर सचिन ने शेयर की पुरानी तस्वीर, पूछा- क्या तुम्हें याद है?
Wed, 06 Jul 2022 07:50 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 06 Jul 2022 07:50 PM IST
सार
रणवीर सिंह पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड के सुपरस्टार बनकर उभरे हैं। हालांकि, उनकी पिछली फिल्म जयेशभाई जोरदार बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई। अब उनकी आने वाली फिल्म रोहित शेट्टी की सर्कस' है।
विज्ञापन
रणवीर सिंह और सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणवीर सिंह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है। क्रिकेट जगत से भी उन्हें शुभकामनाएं संदेश मिल रहे हैं। इस अवसर पर भारत के पूर्व क्रिकेटर और मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने भी एक तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन
इस तस्वीर में सचिन रणवरी के साथ दिख रहे हैं। तस्वीर देख कर लग रहा है कि यह उस वक्त की है जब सचिन क्रिकेट खेला करते थे। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में सचिन ने लिखा- हैप्पी बर्थडे रणवीर! आपका आने वाला समय शानदार रहे। मैंने यह तस्वीर ढूंढ निकाली। क्या आप बता सकते हैं कि यह तस्वीर कब ली गई है।
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि, रणवीर ने अभी तक इसका जवाब नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर इस फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस फोटो पर अब तक दो लाख 80 हजार के करीब लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई लोग कमेंट भी कर रहे हैं। सचिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी थी। सचिन आईपीएल मुंबई इंडियंस टीम के मेंटर भी हैं।
वहीं, रणवीर सिंह पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड के सुपरस्टार बनकर उभरे हैं। हालांकि, उनकी पिछली फिल्म जयेशभाई जोरदार बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई। अब उनकी आने वाली फिल्म रोहित शेट्टी की सर्कस' है। ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरेगी।