{"_id":"c065445e-3e47-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ranji-update-haryana-beat-delhi-by-83-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी अपडेट: हरियाणा ने दिल्ली को 83 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी अपडेट: हरियाणा ने दिल्ली को 83 रन से हराया
रोहतक/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Dec 2012 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान अमित मिश्रा के आलराउंड प्रदर्शन से मेजबान हरियाणा ने दिल्ली को रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘ए’ मैच में 83 रन से हराया। इस जीत से हरियाणा को छह अंक हासिल हुए। सुबह, छह विकेट पर 167 रन से आगे खेलने उतरी हरियाणा की दूसरी पारी 209 रन पर सिमटी। अमित मिश्रा ने छह चौकों और एक छक्के के साथ 74 रन की पारी खेली। सुमित नरवाल ने पांच और विकास मिश्रा ने चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन
पहली पारी में 83 रन से मिली बढ़त के आधार पर हरियाणा ने दिल्ली को जीत के लिए 293 रन का लक्ष्य दिया। लेकिन दिल्ली की पूरी टीम सिर्फ 209 रन पर सिमट गई। ओपनर उन्मुक्त चंद चार और कप्तान शिखर धवन 34 रन बनाकर पेेवेलियन लौटे। मिथुन मन्हास ने छह चौकों के साथ 73 और मोहित शर्मा ने 42 रन की पारी खेलकर दिल्ली को जीत दिलाने की कोशिश लेकिन मध्यक्रम के बिखरने से टीम को हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा के लिए अमित मिश्रा ने चार और मोहित शर्मा ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
त्रिपुरा ने हिमाचल को हराया
त्रिपुरा ने हिमाचल प्रदेश को 189 रन पर ढेर कर ग्रुप ‘सी’ मैच में 109 रन से जीत दर्ज कर छह अंक हासिल कर लिए। हिमाचल के सामने जीत के लिए 359 रन का लक्ष्य था। हालांकि हिमाचल के लिए पारस डोगरा ने नाबाद शतक ठोका लेकिन अन्य बल्लेबाज विकेट पर उनका ज्यादा साथ नहीं दे सके। डोगरा ने 19 चौकों के साथ 105 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे। त्रिपुरा के लिए संजय मजूमदार और राना दत्ता ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन