फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Clinch 41th time Ranji Trophy

अधूरा रह गया बदला लेने का सपना, मुंबई 41वीं बार बनी चैंपियन

Fri, 26 Feb 2016 06:45 PM IST
Updated Fri, 26 Feb 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Clinch 41th time Ranji Trophy

पहली बार एक भी टेस्ट क्रिकेटर के बगैर फाइनल मैच खेलने उतरी मुंबई की टीम ने इतिहास को बदलने के इरादे से मैदान पर उतरी विपक्षी टीम की सारी चुनौतियों को ध्वस्त करते हुए रिकॉर्ड 41वीं बार खिताब पर कब्जा जमा लिया।

विज्ञापन


ठीक 4 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में मुंबई के सामने सौराष्ट्र की टीम थी और हर कोई उम्मीद कर रहा था कि बड़े क्रिकेटरों से सजी सौराष्ट्र की टीम मुंबई से पिछली हार का बदला ले लेगी, लेकिन वह इसमें नाकाम रही। पुणे में खेले गए मैच के तीसरे दिन ही मुंबई ने एक पारी और 21 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन


रणजी में महाराष्ट्र से अलग मुंबई की टीम एक दूसरी टीम के रूप मे खेलती है और अब तक वह 82 में से रिकॉर्ड 45वीं बार फाइनल में पहुंची थी जिसमें वह 41वीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। इन 41 बार में वह 32 बार बंबई टीम के रूप में तो 5 बार मुंबई के नाम से खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प यह है कि इस टीम को जिन 4 फाइनल में हार मिली है उस समय टीम का नाम बंबई था। साथ ही मुंबई ने 1990-91 के बाद से 11 फाइनल खेले हैं और एक मैच भी नहीं हारी।

फ्लॉप रहे चेतेश्वर पुजारा

Mumbai Clinch 41th time Ranji Trophy

इससे पहले सौराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए थे, जवाब में मुंबई ने श्रेयस अय्यर (117) के शानदार शतक की बदौलत विपक्षी टीम के सामने 371 रन बनाए। जवाब में सौराष्ट्र के बल्लेबाज फिर फेल हो गए और मात्र 48.2 ओवर में 115 रन पर पूरी टीम ढ़ेर हो गई।

सौराष्ट्र टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही मुंबई के मुकाबले विपरीत रही। टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा बुरी तरह फ्लॉप रहे। उन्होंने पहली पारी में सिर्फ 4 रन बनाए, हालांकि दूसरी पारी में वह 27 रन के साथ टीम के सर्वोच्च स्कोरर जरुर रहे। दूसरी पारी में टीम के आधे बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके।

गेंदबाजी में मुंबई की ओर से शारदुल ठाकुर ने कुल 8 विकेट (पहली पारी में 3, दूसरी पारी में 5) झटके। दूसरे नंबर पर टीम के सफल गेंदबाज धवल कुणकर्णी 7 विकेट (पहली पारी में 5, दूसरी पारी में 2) के साथ रहे। हालांकि मैन ऑफ द मैच श्रेयस अय्यर को चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed