फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy: Yash Dhull will captain the Delhi team in Ranji Trophy, young Ayush Badoni becomes vice captain

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में यश ढुल करेंगे दिल्ली टीम की कप्तानी, युवा आयुष बदोनी बने उपकप्तान

Fri, 29 Dec 2023 03:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 29 Dec 2023 03:16 PM IST
सार

भारत को अपनी कप्तानी में 2022 में अंडर-19 विश्व कप खिताब दिलाने वाले 21 वर्षीय ढुल पिछले चरण में भी दिल्ली के कप्तान थे।

विज्ञापन
Ranji Trophy: Yash Dhull will captain the Delhi team in Ranji Trophy, young Ayush Badoni becomes vice captain
यश ढुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली ने पांच जनवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए गुरुवार को 26 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें युवा यश ढुल को फिर टीम की कमान सौंपी गई। आयुष बदोनी उप कप्तान होंगे।
विज्ञापन


भारत को अपनी कप्तानी में 2022 में अंडर-19 विश्व कप खिताब दिलाने वाले 21 वर्षीय ढुल पिछले चरण में भी दिल्ली के कप्तान थे। दिल्ली पहले दो मैच में पांच से आठ जनवरी तक पुडुचेरी (अरुण जेटली स्टेडियम) और 12 से 15 जनवरी तक जम्मू कश्मीर (होस्टल ग्राउंड जेकेसीए) से भिड़ेगा।
विज्ञापन


दिल्ली की टीम में अन्य युवा खिलाड़ी वैभव शर्मा, अनुज रावत, ऋतिक शौकीन, जितेश सिंह, शिवम त्रिपाठी और साहिल मल्होत्रा हैं। टीम में भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इशांत शर्मा, नवदीप सैनी और कुलदीप यादव भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली को ग्रुप डी में पुडुचेरी, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बड़ौदा और ओडिशा के साथ रखा गया है। सात बार की विजेता दिल्ली पिछले चरण में नॉकआउट चरण में जगह बनाने में विफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed