फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Uttar Pradesh vs Bihar match draw Jammu and Kashmir won its first match by defeating Odisha

Ranji Trophy: उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच मुकाबला हुआ ड्रॉ, जम्मू-कश्मीर ने ओडिशा को हराकर पहली जीत हासिल की

Mon, 22 Jan 2024 10:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: रोहित राज Updated Mon, 22 Jan 2024 10:03 PM IST
सार

अब्दुल समद के नाबाद 66 रन की मदद से जम्मू-कश्मीर ने ओडिशा को दो विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी सत्र की पहली जीत दर्ज की। जम्मू-कश्मीर ने इससे पहले ग्रुप डी के अपने शुरुआती दो मैच दिल्ली और हिमाचल के खिलाफ ड्रॉ खेले थे।

विज्ञापन
Ranji Trophy Uttar Pradesh vs Bihar match draw Jammu and Kashmir won its first match by defeating Odisha
उत्तर प्रदेश बनाम बिहार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौसम से प्रभावित रहा उत्तर प्रदेश और बिहार का रणजी मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। मुकाबले में पहले दिन का खेल नहीं हुआ था। दूसरे दिन भी 48 ओवर हो पाए थे। बिहार ने विकेटकीपर बल्लेबाज शर्मन निगरोध के 87 रन और रघुवेंद्र प्रताप सिंह नाबाद 75 की मदद से पहली पारी में 260 रन बनाए। तीसरे दिन भी 29.1 ओवर का ही खेल ही हो पाया। 
विज्ञापन


चौथे दिन जब उत्तर प्रदेश ने तीन विकेट पर 45 रन बनाए थे तो दोनों कप्तानों की सहमति से मैच ड्रॉ घोषित कर दिया गया। नितीश राणा ने 22 रन बनाए। रिंकू सिंह दस रन ही बना पाए। समीर रिजवी ने दो रन का ही योगदान किया। आर्यन जुयाल दो रन पर नाबाद रहे। 
विज्ञापन


अब्दुल ने दिलाई जम्मू कश्मीर को जीत
अब्दुल समद के नाबाद 66 रन की मदद से जम्मू-कश्मीर ने ओडिशा को दो विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी सत्र की पहली जीत दर्ज की। जम्मू-कश्मीर ने इससे पहले ग्रुप डी के अपने शुरुआती दो मैच दिल्ली और हिमाचल के खिलाफ ड्रॉ खेले थे। जम्मू-कश्मीर ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 72 रन से ही। टीम को इस समय जीत के लिए 77 रन की दरकार थी और समद की पारी से टीम लक्ष्य हासिल करने में सफल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल में नियमित तौर पर खेलने वाले समद ने एक छोर संभाले रखा जबकि दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के मारे। ओडिशा के पहली पारी के 130 रन के जवाब में जम्मू-कश्मीर ने 180 रन बनाकर 50 रन की बढ़त हासिल की थी। ओडिशा ने दूसरी पारी में 198 रन बनाकर जम्मू-कश्मीर को 149 रन का लक्ष्य दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed