फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy: Sreesanth took wicket after nine years, played red ball match for the first time since 2013

Ranji Trophy: श्रीसंत ने लिया नौ साल बाद विकेट, 2013 के बाद पहली बार खेले लाल गेंद से मैच

Thu, 17 Feb 2022 09:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 17 Feb 2022 09:12 PM IST
सार

Ranji Trophy: श्रीसंत आखिरी बार लाल गेंद से क्रिकेट साल 2013 में मुंबई के खिलाफ शेष भारत की तरफ से खेले थे। 

विज्ञापन
Ranji Trophy: Sreesanth took wicket after nine years, played red ball match for the first time since 2013
श्रीसंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार वापसी की है। उन्होंनेे मेघालय के खिलाफ 40 रन खर्च कर 2 विकेट हासिल किए। श्रीसंत आखिरी बार लाल गेंद से क्रिकेट साल 2013 में मुंबई के खिलाफ शेष भारत की तरफ से खेले थे। 
विज्ञापन


मेघालय की पूरी टीम 148 रन पर सिमट गई। केरल ने एक विकेट पर 205 रन बना लिए हैं जिसमें रोहन कुन्नुमल ने 107 रन बनाए जबकि रोहन 91 रन पर खेल रहे हैं।

रणजी ट्रॉफी में रहाणे ने जड़ा शतक
अहमदाबाद। मुंबई के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सौराष्ट्र के खिलाफ 108 रन बनाए जिससे टीम तीन विकेट पर 263 रन बनाने में सफल रही। अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिहाज से उनका यह शतक अहम है। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में उनकी दावेदारी मजबूत हो सकती है। सरफराज खान 121 रन बनाकर खेल रहे हैं।

यश ढुल ने जड़ा शानदार शतक
अंडर-19 टीम में शानदार प्रदर्शन कर विश्व विजेता बनाने के बाद यश ढुल ने अब प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू मैच में शतक ठोक दिया है। रणजी ट्रॉफी मैच में तमिलनाडु के खिलाफ यश ने गुवाहाटी बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में 113 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन, रोहित की क्लब में शामिल हुए यश
डेब्यू मैच में शतकीय पारी खेलने के बाद यश का नाम सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और अमोल मजूमदार के क्लब में शामिल हो गया। इन क्रिकेटरों ने भी अपने पर्दापण मैच में शतकीय पारी खेली थी।


अंडर-19 के कप्तान की शतक परंपरा को बनाए रखा
यश ढुल ने प्रथम श्रेणी के पर्दापण मैच में शतकीय पारी खेलने के बाद उस परंपरा को भी बरकरार रखा, जिसमें अंडर-19 के कप्तान रणजी व अन्य मैच में शतकीय पारी खेल चुके हैं। इससे पहले विजय जौल ने 2013 में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ (110 रन), पृथ्वी शॉ ने 2017 में तमिलनाडु के खिलाफ (120 रन), प्रियंम गर्ग ने पर्दापण मैच में गोवा के खिलाफ (117 रन) कारनामा कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed