फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Semi final match reports of Karnataka vs Bengal and Gujarat vs Saurashtra

रणजी ट्रॉफी: मजूमदार के शतक ने बंगाल को संभाला, जैक्सन की मदद से सौराष्ट्र की स्थिति मजबूत

Sat, 29 Feb 2020 10:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 29 Feb 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy Semi final match reports of Karnataka vs Bengal and Gujarat vs Saurashtra
रणजी ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया

अनुस्तुप मजूमदार ने फिर से नाबाद शतकीय पारी खेलकर बंगाल को शनिवार को यहां स्टार सुसज्जित कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के पहले दिन नौ विकेट पर 275 रन बनाने में मदद की। शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बाद मजूमदार ने एक छोर संभाले रखा और अब तक 173 गेंद का सामना करते हुए 18 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 120 रन बना चुके हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में भी इसी तरह की अपने करिअर की सर्वश्रेष्ठ 157 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन


बल्लेबाजी का न्यौता पाकर उतरी बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (15) और मनोज तिवारी (08) खराब शॉट खेलकर लौट गए। सुदीप चटर्जी (20) और श्रीवत्स गोस्वामी (00) भी आउट हो गए। लंच तक स्कोर छह विकेट पर 67 रन हो गया। अनुभवी मजूमदार ने नौंवे विकेट के लिए आकाश दीप (44) के साथ 103 रन की शतकीय साझेदारी निभायी। शाहबाज ने भी मजूमदार का अच्छा साथ निभाया और दोनों ने 119 गेंद में 72 रन की भागीदारी की। मजूमदार अब तक चार घंटे 11 मिनट तक बल्लेबाजी कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अपना नौवां प्रथम श्रेणी शतक और रणजी में सातवां सैकड़ा जड़ा। 

विज्ञापन

अभिषेक डीआरएस के पहले विकेट 

पहले दिन घरेलू क्रिकेट में डीआरएस (अंपायर समीक्षा प्रणाली) से पहला विकेट भी गिरा। अभिमन्यु मिथुन (65 रन देकर तीन विकेट) ने पारी की 16वीं गेंद पर अभिषेक रमन (शून्य) का विकेट झटका। भारत के घरेलू सर्किट में पहली बार डीआरएस का इस्तेमाल दोनों रणजी सेमीफाइनल में किया जा रहा है हालांकि इसमें हॉकआई, स्निकोमीटर या अल्ट्राऐज नहीं होंगे।

जैक्सन की मदद से सौराष्ट्र के 5 विकेट पर 217 

अनुभवी बल्लेबाज शेलडन जैक्सन की 69 रन की नाबाद पारी से सौराष्ट्र ने गुजरात के खिलाफ पहले दिन पांच विकेट पर 217 रन बना लिये। हार्विक देसाई (35) और किशन परमार (37) ने सौराष्ट्र को अच्छी शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी को अक्षर पटेल ने परमार को बोल्ड कर तोड़ा। 

देसाई और अवि बारोट (27) ने स्कोर को 102 के पार पहुंचाया। दो ओवर में दो विकेट गिरने के बाद जैक्सन और विश्वराज (26) ने चौथे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की। स्टंप्स के समय जैक्सन के साथ चिराग जानी (नाबाद 16 रन) क्रीज पर मौजूद थे। जैक्सन ने 132 गेंद की नाबाद पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाये। गुजरात के लिए नागवास्वाला ने तीन जबकि अक्षर ने दो विकेट लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed