फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy: Indian batter Hanuma Vihari is in Trouble Andra Pradesh Cricket Association served him notice

Ranji Trophy: मुश्किल में घिरे हनुमा विहारी, एसीए ने थमाया कारण बताओ नोटिस, जानें क्या है मामला

Thu, 28 Mar 2024 03:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 28 Mar 2024 03:58 PM IST
सार

हनुमा ने कुछ दिनों पहले एसीए पर आरोप लगाया था। हनुमा ने कहा था कि आंध्र प्रदेश क्रिकेट संघ में हस्तक्षेप चरम पर है और यही कारण है कि उन्हें टीम की कप्तानी से इस्तीफा देना पड़ा है।

विज्ञापन
Ranji Trophy: Indian batter Hanuma Vihari is in Trouble Andra Pradesh Cricket Association served him notice
हनुमा विहारी - फोटो : बीसीसीआई

विस्तार

भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी मुश्किल में घिर गए हैं। उन्हें आंध्र प्रदेश क्रिकेट संघ (एसीए) ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हनुमा ने कुछ दिनों पहले एसीए पर आरोप लगाया था। हनुमा ने कहा था कि आंध्र प्रदेश क्रिकेट संघ में हस्तक्षेप चरम पर है और यही कारण है कि उन्हें टीम की कप्तानी से इस्तीफा देना पड़ा है। हनुमा ने साथ ही राज्य के लिए दोबारा नहीं खेलने की इच्छा जताई थी। 
विज्ञापन


हनुमा ने हालांकि नोटिस का फिलहाल जवाब नहीं दिया है। आंध्र प्रदेश क्रिकेट संघ ने शीर्ष परिषद की बैठक के बाद टीम के पूर्व कप्तान को नोटिस थमाया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से एसीए के एक अधिकारी ने कहा, 'हां, हमने हनुमा को कारण बताओ नोटिस दिया है और हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं।' हालांकि अधिकारी ने कहा कि एसीए इस मामले को ज्यादा लंबा खींचना नहीं चाहता है। उन्होंने कहा, हम बस जानना चाहते हैं कि ऐसा क्या हुआ जिस कारण पिछले महीने हनुमा ने इस तरह का व्यवहार किया। वह हमारे पास नहीं आए थे इसलिए यह उनके लिए मौका है कि वह आकर हमें अपनी परेशानी बताएं। 
विज्ञापन


रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में हार के बाद बढ़ा विवाद
हनुमा और एसीए के बीच मामला इस साल टीम के रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में हार के बाद बढ़ा। आंध्र की टीम को इस मैच में मध्य प्रदेश से हार मिली थी। इसके बाद 30 वर्षीय इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर कहा था कि बंगाल के खिलाफ टीम के पहले मैच के बाद ही एसीए उन्हें कप्तानी से हटाने की साजिश कर रहा था। हालांकि उस वक्त हनुमा ने कहा था कि वह निजी कारणों के चलते कप्तानी छोड़ रहे हैं। कुछ दिन बाद हनुमा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए एसीए पर आरोप लगाए थे। उन्होंने लिखा कि उन्होंने बंगाल के खिलाफ मुकाबले के बाद टीम के 17वें खिलाड़ी पर चिल्ला दिया था। इसके बाद मामला बिगड़ गया था। विहारी के मुताबिक, उस खिलाड़ी के पिता राजनेता हैं और उन्होंने संघ पर कप्तानी से हटाने के लिए दबाव बनाया। विहारी की जगह रिकी भुई को कप्तान बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमा ने नोट लिख क्या आरोप लगाए थे?
हनुमा ने लिखा था, 'यह पोस्ट किसी तथ्य को लेकर है जो मैं सबको कहना चाहता हूं। बंगाल के खिलाफ मैच में मैं कप्तान था। मैंने उस मैच में 17वें खिलाड़ी पर चिल्लाया था और उसने जाकर अपने पिता से शिकायत की जो कि एक राजनेता हैं। उसके पिता ने फिर संघ से मेरे खिलाफ एक्शन लेने को कहा। हमने पिछले साल के फाइनलिस्ट बंगाल के खिलाफ 410 रन चेज किया, लेकिन इसके बावजूद मुझे कप्तानी छोड़ने को कहा गया, जबकि मेरी कोई गलती नहीं थी।' भारत के लिए 16 टेस्ट मैच खेल चुके हनुमा ने प्रण लिया था कि वह फिर कभी आंध्र प्रदेश के लिए नहीं खेलेंगे क्योंकि वह अपमानित और शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। हनुमा के इस आरोप के बाद एसीए ने नाराजगी जताई थी और कहा था कि वे हनुमा के खिलाफ आरोपों की जांच करेंगे।  


हनुमा पर प्रुधुवी राज ने किया था पलटवार
हनुमा ने नोट में बंगाल के खिलाफ मैच में जिस 17वें खिलाड़ी का जिक्र किया था वो केएन प्रुधुवी राज हैं। राज ने हनुमा के आरोपों के बाद उन पर पलटवार किया था। राज ने अपनी इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा था, किसी भी प्लेटफॉर्म पर निजी टिप्पणियां और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग बर्दाशत नहीं किया जा सकता। टीम में सभी को पता है कि उस दिन क्या हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed