फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji trophy final vidarbha vs kerala day 4 match updates scorecard know details

Ranji Trophy Final Day-4: करुण नायर के शतक की बदौलत विदर्भ ने बनाई 286 रन की बढ़त, दानिश मालेवर भी चमके

Sat, 01 Mar 2025 05:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 01 Mar 2025 05:20 PM IST
सार

विदर्भ ने दिन का खेल समाप्त होने तक 249/4 का स्कोर बना लिया है। फिलहाल क्रीज पर नायर 132 और और कप्तान अक्षय वाडकर चार रन बनाकर डटे हुए हैं। 

विज्ञापन
ranji trophy final vidarbha vs kerala day 4  match updates scorecard know details
करुण नायर-दानिश मालेवर - फोटो : @BCCIdomestic

विस्तार

करुण नायर के शतक और दानिश मालेवर की अर्धशतक की बदौलत विदर्भ ने शनिवार को केरल के खिलाफ 286 रनों की बढ़त बना ली। विदर्भ ने दिन का खेल समाप्त होने तक 249/4 का स्कोर बना लिया है। फिलहाल क्रीज पर नायर 132 और और कप्तान अक्षय वाडकर चार रन बनाकर डटे हुए हैं।
विज्ञापन

पहली पारी में 342 पर ऑलआउट हुई केरल की टीम
नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में तीसरे दिन विदर्भ के हर्ष दुबे और पार्थ रेखाडे ने तीन-तीन विकेट लेकर केरल को 342 रन पर ऑलआउट कर दिया। वहीं, विदर्भ ने पहली पारी में 379 रन बनाए थे। इस स्थिति में अक्षय वाडकर की अगुआई वाली टीम ने 37 रनों की बढ़त बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करुण नायर और दानिश मालेवर बने संकटमोचक
चौथे दिन का खेल विदर्भ की दूसरी पारी से हुआ। शनिवार को उनकी शुरुआत खराब हुई। जलज सक्सेना ने पार्थ रेखाडे को बोल्ड किया। वह सिर्फ एक रन बना सके। इसके बाद निधीश ने ध्रुव शोरे को मोहम्मद अजहरुद्दीन के हाथों कैच कराया। सात रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा चुकी विदर्भ के लिए दानिश मालेवर और करुण नायर संकटमोचक साबित हुए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 182 रनों की साझेदारी हुई। अक्षय चंद्रन ने सचिन बेबी के हाथों दानिश को कैच आउट कराया। वह 162 गेंदों में 73 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उन्होंने पांच चौके लगाए। उनके अलावा यश राठोड़ ने 24 रन बनाए। वहीं, करुण नायर 132 और अक्षय वाडकर चार रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। केरल के लिए अब तक निधीश, जलज, आदित्य और अक्षय ने एक-एक विकेट हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed