फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji trophy final vidarbha vs kerala day 1 match updates scorecard know details

Ranji Trophy Final Day-1: केरल के खिलाफ दानिश मालेवर ने जड़ा शतक, विदर्भ के करुण नायर भी चमके, स्कोर 254/4

Wed, 26 Feb 2025 05:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 26 Feb 2025 05:36 PM IST
सार

24 के स्कोर पर तीन विकेट खो चुकी विदर्भ के लिए दानिश मालेवर और करुण नायर संकटमोचक साबित हुए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 215 रनों की साझेदारी हुई। रोहन कुन्नुमल ने करुण नायर को रनआउट किया।

विज्ञापन
ranji trophy final vidarbha vs kerala day 1 match updates scorecard know details
विदर्भ बनाम केरल - फोटो : @BCCIdomestic

विस्तार

दानिश मालेवर की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत विदर्भ ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट खोकर 254 रन बना लिए हैं। बुधवार को विदर्भ और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले की शुरुआत हुई। सचिन बेबी की अगुआई वाली टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और विदर्भ के बल्लेबाजी क्रम को तगड़ा झटका दिया।
विज्ञापन

खराब हुई विदर्भ की शुरुआत
नागपुर में खेले जा रहे इस मुकाबले में विदर्भ की शुरुआत झटके के साथ हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे पार्थ रेखाडे पहले ओवर में ही एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। वह खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद निधेश ने दर्शन नलकंडे को शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना सके। टीम को तीसरा झटका दाएं हाथ के गेंदबाज एडेन एप्पल टॉम ने दिया। उन्होंने ध्रुव शोरे को मोहम्मद अजहरुद्दीन के हाथों कैच कराया। वह तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदर्भ को मिला दानिश और नायर का साथ
24 के स्कोर पर तीन विकेट खो चुकी विदर्भ के लिए दानिश मालेवर और करुण नायर संकटमोचक साबित हुए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 215 रनों की साझेदारी हुई। रोहन कुन्नुमल ने करुण नायर को रनआउट किया। वह आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 86 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, मालेवर 138 और यश ठाकुर पांच रन बनाकर डटे हुए हैं। वहीं, केरल के लिए अब तक मोहम्मद निधेश ने दो और एडेन एप्पल टॉम ने एक विकेट मिला है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed