फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Final Sarfaraz Khan gets emotional and remember Sidhu Moose Wala after scoring a century against Madhya Pradesh watch video

Ranji Trophy Final: मध्य प्रदेश के खिलाफ शतक लगाकर भावुक हुए सरफराज खान, सिद्धू मूसेवाला को किया याद, देखें वीडियो

Fri, 24 Jun 2022 03:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: रोहित राज Updated Fri, 24 Jun 2022 03:59 PM IST
सार

सरफारज ने इस सीजन की आठ पारियों में 900 से ज्यादा रन बना लिए हैं। उन्होंने चार शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 401 गेंद पर 275 रन की पारी खेली थी। मौजूदा सीजन में सरफराज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
Ranji Trophy Final Sarfaraz Khan gets emotional and remember Sidhu Moose Wala after scoring a century against Madhya Pradesh watch video
सरफराज ने सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी - फोटो : BCCI/Twitter

विस्तार

मुंबई के युवा बल्लेबाज सरफराज खान का शानदार फॉर्म रणजी ट्रॉफी के फाइनल में भी जारी रहा। उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच के दूसरे दिन गुरुवार (23 जून) को बेहतरीन शतक लगाया। पहले दिन सरफराज 40 रन बनाकर नाबाद थे। दूसरे दिन उन्होंने लंच से ठीक पहले कुमार कार्तिकेय की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। सैंकड़ा लगाने के बाद सरफराज भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू थे।
विज्ञापन


सरफराज ने पंजाब के दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मूसेवाला के अंदाज में अपनी जांघ पर थपकी मारी और एक हाथ को ऊपर की ओर उठा लिया। मूसेवाला की हत्या पिछले महीने पंजाब के मनसा में हुई थी। अपने गानों के जरिए उन्होंने युवाओं में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। सरफराज को देखकर ऐसा लगा कि वह भी मूसेवाला के प्रशंसक हैं।
विज्ञापन

Ranji Trophy Final Sarfaraz Khan gets emotional and remember Sidhu Moose Wala after scoring a century against Madhya Pradesh watch video
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
सरफराज के शतक की बदौलत मुंबई ने पहली पारी में 374 रन बनाए। सरफराज ने 243 गेंद पर 134 रनों की पारी खेली। उन्होंने 13 चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 78 और कप्तान पृथ्वी शॉ ने 47 रन बनाए। मध्य प्रदेश की ओर से पहली पारी में गौरव यादव ने चार, अनुभव अग्रवाल ने तीन और सारांश जैन ने दो विकेट लिए। कुमार कार्तिकेय को एक सफलता मिली।

सरफारज ने इस सीजन की आठ पारियों में 900 से ज्यादा रन बना लिए हैं। उन्होंने चार शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 401 गेंद पर 275 रन की पारी खेली थी। मौजूदा सीजन में सरफराज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 937 रन हैं। 1000 रन के आंकड़े को छूने के लिए सरफराज को दूसरी पारी में 63 रन बनाने होंगे।

 

Ranji Trophy Final Sarfaraz Khan gets emotional and remember Sidhu Moose Wala after scoring a century against Madhya Pradesh watch video
सरफराज खान - फोटो : BCCI/Twitter
सरफारज ने हासिल की खास उपलब्धि
सरफराज रणजी इतिहास में तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने दो अलग-अलग सीजन में 900 से ज्यादा रन बनाए हैं। सबसे पहले दिल्ली के अजय शर्मा ने यह रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 1991-92 में 993 और 1996-97 में 1033 रन बनाए थे। उनके बाद वसीम जाफर का नंबर आता है। जाफर ने 2008-09 में मुंबई के लिए 1260 और 2018-19 में विदर्भ के लिए 1037 रन बनाए थे। सरफराज ने मुंबई के लिए 2019-20 में 928 और 2021-22 में 937 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed