{"_id":"62b68bcb0106c87ae9601cbf","slug":"ranji-trophy-final-mp-vs-mum-day-four-scorecard-and-other-updates-with-match-report","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy Final: चौथे दिन का खेल खत्म, मध्यप्रदेश के पास 49 रन की बढ़त, दूसरी पारी में मुंबई के दो विकेट गिरे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy Final: चौथे दिन का खेल खत्म, मध्यप्रदेश के पास 49 रन की बढ़त, दूसरी पारी में मुंबई के दो विकेट गिरे
Sat, 25 Jun 2022 06:09 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 25 Jun 2022 06:09 PM IST
सार
रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में मध्यप्रदेश की टीम मजबूत स्थिति में है। मुंबई के 374 रन के जवाब में मध्यप्रदेश ने पहली पारी में 536 रन बनाए। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने दो विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। मध्यप्रदेश के पास अभी भी 49 रन की बढ़त है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश बनाम मुंबई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणजी ट्रॉफी 2021-22 का फाइनल मैच मुंबई और मध्यप्रदेश की टीम के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मध्यप्रदेश के पास 49 रन की बढ़त है। मुंबई ने दूसरी पारी में दो विकेट गंवाकर 113 रन बना लिए हैं। इस मैच में एक दिन का खेल बचा है और मुंबई के पास आठ विकेट हैं। अगर मुंबई को यह मैच जीतना है तो मध्यप्रदेश को मुश्किल लक्ष्य देकर दूसरी पारी में समेटना होगा। अगर यह मैच ड्रॉ होता है तो पहली पारी की बढ़त के आधार पर मध्यप्रदेश की टीम चैंपियन बन जाएगी।
मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 374 रन बनाए। इसके जवाब में मध्यप्रदेश ने 536 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। यश दुबे और शुभम शर्मा और रजत पाटीदार ने शतकीय पारियां खेलीं। वहीं, मुंबई के लिए सरफराज खान ने शतक लगाया।
दूसरी पारी में मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ 44 और हार्दिक तमोरे 25 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अब अरमान जाफर 30 और सुवेद पार्कर नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं। मध्य प्रदेश के लिए कुमार कार्तिकेय और गौरव यादव ने एक-एक विकेट लिया।

सरफराज के शतक की बदौलत मुंबई का बड़ा स्कोर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने शानदार शुरुआत की। पृथ्वी शॉ और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। शॉ 47 रन बनाकर आउट हुए। यहां से मध्यप्रदेश ने मैच में थोड़ी वापसी की और नियमित अंतराल पर मुंबई के विकेट चटकाए। यशस्वी जायसवाल (78 रन) और सरफराज खान (134 रन) ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की और अपनी टीम को 374 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया।
मध्य प्रदेश के लिए गौरव यादव ने चार विकेट लिए। सारांस जैन को दो, अनुभव अग्रवाल को तीन और कुमार कार्तिकेय को एक विकेट मिला।
मध्यप्रदेश का शानदार जवाब
मुंबई के बड़े स्कोर के जवाब में मध्यप्रदेश ने भी अच्छी शुरुआत की। पहले विकेट के लिए हिमांशू मंत्री और यश दुबे ने 47 रन जोड़े। इसके बाद हिमांशू मंत्री 31 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए शुभम शर्मा और यश दुबे ने 222 रन की साझेदारी कर मध्यप्रदेश को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया शुभम शर्मा 116 रन बनाकर आउट हुए। यश दुबे ने 133 और रजत पाटीदार ने 122 रन की पारी खेली। कप्तान आदित्य सूर्यवंशी 25 और अक्षत रघुवंशी नौ रन बनाकर आउट हुए। पर्थ शाहनी ने 11 रन बनाए। अनुभव अग्रवाल आठ और कुमार कार्तिकेय नौ रन बनाकर आउट हुए। अंत में सारांश जैन ने 57 रन की पारी खेली।
मुंबई के लिए तुषार देशपांडे ने तीन विकेट झटके। सम्स मुलानी ने पांच विकेट लिए। मोहित अवस्थी को दो विकेट मिले।
सरफराज खान का खास कीर्तिमान
इस मैच में सरफराज ने 243 गेंद पर 134 रनों की पारी खेली। उन्होंने 13 चौके और दो छक्के लगाए। सरफराज ने इस सीजन की आठ पारियों में 900 से ज्यादा रन बना लिए हैं। उन्होंने चार शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 401 गेंद पर 275 रन की पारी खेली थी। मौजूदा सीजन में सरफराज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 937 रन हैं। 1000 रन के आंकड़े को छूने के लिए सरफराज को दूसरी पारी में 63 रन बनाने होंगे।
सरफराज रणजी इतिहास में तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने दो अलग-अलग सीजन में 900 से ज्यादा रन बनाए हैं। सबसे पहले दिल्ली के अजय शर्मा ने यह रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 1991-92 में 993 और 1996-97 में 1033 रन बनाए थे। उनके बाद वसीम जाफर का नंबर आता है। जाफर ने 2008-09 में मुंबई के लिए 1260 और 2018-19 में विदर्भ के लिए 1037 रन बनाए थे। सरफराज ने मुंबई के लिए 2019-20 में 928 और 2021-22 में 937 रन बनाए हैं।