फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy final between Karnataka and Jammu and Kashmir know details

Ranji Trophy Final: कब और कहां खेला जाएगा रणजी ट्रॉफी का फाइनल? कर्नाटक का जम्मू और कश्मीर से होगा सामना

Wed, 18 Feb 2026 10:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 18 Feb 2026 10:27 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर ने बुधवार को कल्याणी में बंगाल को छह विकेट से हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना कर्नाटक से खिताबी मुकाबले में होगा।

विज्ञापन
Ranji Trophy final between Karnataka and Jammu and Kashmir know details
जम्मू कश्मीर की टीम - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच होने वाला रणजी ट्रॉफी का फाइनल 24 फरवरी से हुबली के राजनगर में केएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। कर्नाटक ने लखनऊ में अपने सेमीफाइनल के चौथे और आखिरी दिन उत्तराखंड के खिलाफ कुल 802 रन की विशाल बढ़त बना ली है।
विज्ञापन

24 फरवरी को हुबली में होगी खिताबी टक्कर
जम्मू-कश्मीर ने बुधवार को कल्याणी में बंगाल को छह विकेट से हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, 'कर्नाटक बनाम जम्मू-कश्मीर पांच दिन का फाइनल 24 फरवरी से हुबली के राजनगर में केएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा।' एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को घरेलू, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी के लिए कर्नाटक राज्य कैबिनेट से शर्तों के साथ मंजूरी मिल गई है जिसे पिछले साल चार जून से मुकाबलों की मेजबानी से प्रतिबंधित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed