{"_id":"679cd023eb1860c1f002b210","slug":"ranji-trophy-elite-group-roundup-railways-vs-delhi-karnataka-vs-haryana-kerala-vs-bihar-match-report-2025-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: बडोनी की सधी पारी से दिल्ली ने हासिल की बढ़त, कोहली रहे फ्लॉप; हरियाणा-केरल क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: बडोनी की सधी पारी से दिल्ली ने हासिल की बढ़त, कोहली रहे फ्लॉप; हरियाणा-केरल क्वार्टर फाइनल में
Fri, 31 Jan 2025 06:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 31 Jan 2025 06:59 PM IST
सार
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दिल्ली ने पहली पारी में सात विकेट पर 334 रन बना लिए हैं। सुमित माथुर 78 रन और सिद्धांत शर्मा 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
आयुष बडोनी
- फोटो : BCCI Domestic
विस्तार
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए रणजी ट्रॉफी में 12 साल बाद वापसी करना सुखद नहीं रहा है और वह सस्ते में पवेलियन लौटे, लेकिन कप्तान आयुष बडोनी ने शानदार 99 रनों की पारी खेली जिससे दिल्ली ने एलीट ग्रुप-डी मुकाबले में रेलवे के खिलाफ 93 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दिल्ली ने पहली पारी में सात विकेट पर 334 रन बना लिए हैं। सुमित माथुर 78 रन और सिद्धांत शर्मा 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
वापसी पर प्रभावित नहीं कर पाए कोहली
दिल्ली ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 41 रन से की। बडोनी और सुमित माथुर के बीच 133 रन की साझेदारी की बदौलत दिल्ली ने रेलवे के 241 रन के जवाब में पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली। बडोनी ने 56वें ओवर में लेग स्पिनर कर्ण शर्मा की गेंद पर स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश में आउट होने से पहले अपने शानदार शॉट से विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया। यश ढुल के आउट होने के बाद कोहली क्रीज पर उतरे और प्रशंसकों ने जोरदार नारेबाजी की। हालांकि प्रशंसकों की खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई क्योंकि यह स्टार क्रिकेटर हिमांशु सांगवान की गेंद पर ड्राइव लगाने की कोशिश में पूरी तरह से चूक गया और उनका ऑफ स्टंप उखड़ गया। कोहली के आउट होते ही सन्नाटा पसर गया।

बडोनी ने दिल्ली को संभाला
दिल्ली के कप्तान बडोनी ने इसके बाद टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने रेलवे के बाएं हाथ के स्पिनर अयान चौधरी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और उन पर तीन छक्के जड़े। उन्होंने लगातार दो छक्कों के साथ 90 रन के स्कोर को पार किया लेकिन कर्ण शर्मा की गेंद पर स्वीप करने से चूककर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और तीन छक्के मारे। बडोनी रणजी ट्रॉफी में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं।

केरल ने बिहार को हराया, कर्नाटक बाहर
कप्तान अंकित कुमार की शतकीय पारी से हरियाणा ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी से नॉकआउट में प्रवेश करने की कर्नाटक की उम्मीदें शुक्रवार को खत्म कर दी। कर्नाटक को अंतिम आठ में पहुंचने के लिए इस मैच से सात अंक (पारी से जीत) की जरूरत थी लेकिन अंकित की 154 गेंद में 19 चौके की मदद से खेली गई 118 रन की पारी से हरियाणा ने आसानी से फॉलोऑन (154 रन) को पीछे छोड़ते हुए दूसरे दिन स्टंप्स तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 232 रन बना लिए। टीम अब भी कर्नाटक से 72 रन पीछे है। कर्नाटक की टीम इस मैच को जीतने के बावजूद अब बोनस अंक हासिल नहीं कर सकेगी। मैच जीतकर वह अधिकतम अंक हासिल करके बाद भी आगे नहीं बढ़ पाएगी। इस ग्रुप से केरल भी 28 अंक के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहा। केरल ने बिहार को दो दिन के अंदर पारी और 169 रन से हराकर अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की की। केरल को इस मैच से सात अंक मिले।