फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Elite group matches Roundup day report highlights Vidarbha vs Uttar Pradesh Delhi vs Mumbai

Ranji Trophy Roundup: शतक लगाने से चूके जुरेल, दिल्ली की पारी 221 रन पर सिमटी; जानें अन्य मैचों का हाल

Thu, 29 Jan 2026 07:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 29 Jan 2026 07:41 PM IST
सार

रणजी ट्रॉफी एलीप ग्रुप में आज से लीग चरण के आखिरी मुकाबलों की शुरुआत हो गई है। पहले दिन यूपी के लिए ध्रुव जुरेल ने प्रभावित किया। आइए जानते हैं मैचों का हाल।

विज्ञापन
Ranji Trophy Elite group matches Roundup day report highlights Vidarbha vs Uttar Pradesh Delhi vs Mumbai
ध्रुव जुरेल - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के अनुभवी खिलाड़ी ध्रुव जुरेल विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप मुकाबले में यूपी के लिए शतक लगाने से चूक गए। जुरेल ने 96 रन बनाए जिससे यूपी की पहली पारी 237 रन पर ऑलआउट हो गई। विदर्भ के लिए बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने छह विकेट चटकाए। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर विदर्भ ने बिना किसी नुकसान के 33 रन बना लिए हैं। पहले बल्लेबाजी चुनने वाली उत्तर प्रदेश टीम के छह विकेट एक समय 109 रन पर गिर गए थे। इसके बाद जुरेल और शिवम मावी (47) ने सातवें विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की।  
विज्ञापन
Trending Videos

सांगवान का शतक, मुंबई ने की वापसी
सनत सांगवान के शानदार शतक के बावजूद दिल्ली की टीम मुंबई के खिलाफ ग्रुप डी मुकाबले के पहले दिन अपनी पहली पारी में 221 रन पर सिमट गई। मुंबई के लिए मोहित अवस्थी ने 62 रन पर पांच विकेट चटकाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुंबई ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 13 रन बना लिए थे। सांगवान ने 118 रन की पारी के साथ एक छोर संभाले रखा, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी बल्लेबाज का अच्छा साथ नहीं मिला। उन्होंने मौजूदा सत्र अपनी तीसरी शतकीय पारी के दौरान 218 गेंद में 11 चौके और दो छक्के जड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद के लिए चमके सिराज
हैदराबाद ने मोहम्मद सिराज के 56 रन पर चार विकेट से छत्तीसगढ़ की पारी को 283 रन पर समेट दिया। छत्तीसगढ़ के लिए प्रतीक रावल ने 106 और विकल्प तिवारी ने 94 रन बनाए। हैदराबाद ने इसके जवाब में बिना किसी नुकसान के 56 रन बना लिए। 
विज्ञापन

पंजाब का मजबूत स्कोर
अमनजोत सिंह चहल के नाबाद 77 रन की मदद से पंजाब ने कर्नाटक के खिलाफ ग्रुप बी के आखिरी लीग मैच के पहले दिन नौ विकेट पर 303 रन बनाए। एक समय पर पंजाब का स्कोर छह विकेट पर 168 रन था, लेकिन इसके बाद अमनजोत ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की। कर्नाटक के लिए विद्याधर पाटिल और श्रेयस गोपाल ने तीन तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed