{"_id":"65bd2b10060b3135c60f5677","slug":"ranji-trophy-aryan-juyal-and-karan-sharma-hit-centuries-uttar-pradesh-in-strong-position-against-assam-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: आर्यन जुयाल और करण शर्मा ने जड़ा शतक, असम के खिलाफ मजबूत स्थिति में उत्तर प्रदेश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: आर्यन जुयाल और करण शर्मा ने जड़ा शतक, असम के खिलाफ मजबूत स्थिति में उत्तर प्रदेश
Fri, 02 Feb 2024 11:19 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:19 PM IST
सार
अमन कुमार (4/12) की शानदार गेंदबाजी की मदद से हरियाणा ने सर्विसेज को पहली पारी में करारे झटके दिए। पहले दिन का खेल खत्म होने के समय सर्विसेज ने अपने सात विकेट 72 रन पर ही खो दिए। अर्जुन शर्मा 11 और पूनम पूनिया 10 रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन
आर्यन जुयाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्यन जुयाल (162) और करण शर्मा (नाबाद 108) के शानदार शतकों की मदद से उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप मैच में असम के खिलाफ शुक्रवार को पहली पारी में दो विकेट पर 319 रन बनाए। आर्यन ने अपनी पारी में 234 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, करण ने 191 गेंदों की पारी में 12 चौके और दो छक्के जड़े।
कानपुर में उत्तर प्रदेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मृन्यम दत्ता (1/71) ने समर्थ सिंह को बिना खाता खोले ही पगबाधा कर दिया। इसके बाद आर्यन ने प्रिंस यादव के साथ पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की। मुख्तार हुसैन (1/75) ने प्रिंस (46) को पगबाधा करके इस साझेदारी को तोड़ दिया। फिर आर्यन व करण ने टीम को कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों बल्लेबाज पहले दिन का खेल खत्म होने के समय क्रीज पर मौजूद हैं।
हरियाणा ने सर्विसेज के गिराए 72 रन पर सात विकेट
अमन कुमार (4/12) की शानदार गेंदबाजी की मदद से हरियाणा ने सर्विसेज को पहली पारी में करारे झटके दिए। पहले दिन का खेल खत्म होने के समय सर्विसेज ने अपने सात विकेट 72 रन पर ही खो दिए। अर्जुन शर्मा 11 और पूनम पूनिया 10 रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन
अमन का अच्छा साथ अंशुल कंबोज ने दिया जिन्होंने 17 रन देकर दो विकेट चटकाए। सुमित कुमार ने छह रन देकर एक विकेट लिया। सर्विसेज के लिए विकास (16) ने सर्वाधिक रन बनाए, जबकि उसके दो बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए।