फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Ankit Rajpoot Become UP Captain, Cheteshwar Pujara Associate with Saurashtra Team

उत्तर प्रदेश रणजी टीम की कमान अंकित को, पहले दो मैच के लिए पुजारा सौराष्ट्र की टीम में

Wed, 04 Dec 2019 09:54 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 04 Dec 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy Ankit Rajpoot Become UP Captain, Cheteshwar Pujara Associate with Saurashtra Team
Ranji Trophy

तेज गेंदबाज अंकित राजपूत नौ दिसंबर से शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की अगुआई करेंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) की चयनसमिति ने इसके साथ ही 15 सदस्यीय टीम का चयन भी किया। उत्तर प्रदेश अपना पहला मैच रेलवे के खिलाफ नौ दिसंबर से मेरठ में खेलेगा।

विज्ञापन


टीम : अंकित (कप्तान), अलमास शौकत, आर्यन जुआल, माधव कौशिक, उमंग शर्मा, मोहम्मद सैफ, अक्शदीप नाथ, रिंकू सिंह, उपेंद्र यादव, शानू सैनी, शिवम मावी, सौरभ कुमार, मोहसिन खान, यश दयाल और जीशान अंसारी।
विज्ञापन


पहले दो रणजी मैचों के लिए पुजारा सौराष्ट्र की टीम में
राजकोट। टेस्ट विशेषज्ञ चेतश्वर पुजारा को नौ दिसंबर से शुरू हो रही रणजी ट्रॉफी के पहले दो मैचों के लिए सौराष्ट्र की टीम में शामिल किया गया। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ की सीनियर चयनसमिति ने बायें हाथ केतेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की अगुआई में 16 सदस्यीय टीम चुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले रणजी सत्र के उप विजेता सौराष्ट्र को एलीट ग्रुप बी में रखा गया है। उसका पहला मैच धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश से होगा। पुजारा के लिए यह अच्छा अभ्यास होगा, क्योंकि भारत को इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। पूर्व तेज गेंदबाज करसन घावरी को पहले ही टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed