{"_id":"65d18bc7ddc4a4c202000011","slug":"ranji-trophy-ajinkya-rahane-was-given-out-for-obstructing-the-field-opposition-coach-does-this-called-back-2024-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: मैदान पर बाधा डालने की वजह से आउट दिए गए थे अजिंक्य रहाणे, विपक्षी कोच की दरियादिली, वापस बुलाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: मैदान पर बाधा डालने की वजह से आउट दिए गए थे अजिंक्य रहाणे, विपक्षी कोच की दरियादिली, वापस बुलाया
Sun, 18 Feb 2024 10:17 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 18 Feb 2024 10:17 AM IST
सार
शार्दुल ने बताया कि फिर उनलोगों ने रहाणे को मनाया कि अगर उन्हें नॉट आउट करार दिया गया है तो वह दोबारा बल्लेबाजी कर सकते हैं और अगर वह ऐसा करते हैं तो यह टीम के लिए होगा।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को शुक्रवार को असम के खिलाफ मुंबई के अंतिम रणजी ट्रॉफी लीग मैच में मैदान में बाधा पहुंचाने के लिए आउट करार दिया गया। यह घटना चायकाल से ठीक एक ओवर पहले हुई। तब रहाणे 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने असम के तेज गेंदबाज दिबाकर जौहरी की गेंद को मिड ऑन पर खेला और एक रन लेने के लिए दौड़े। हालांकि, नॉन-स्ट्राइकर छोर पर शिवम दुबे ने रन लेने से इनकार कर दिया और रहाणे को वापस भागना पड़ा। असम के कप्तान दानिश दास ने गेंद को कीपर के छोर पर फेंका, जो क्रीज पर लौटने का प्रयास कर रहे रहाणे को जाकर लगी।
विज्ञापन
मैदान पर बाधा डालने के लिए आउट करार दिए गए
असम के खिलाड़ियों ने मैदान में बाधा डालने की अपील की और अंपायर ने रहाणे को आउट करार दिया। अंपायर ने इसके बाद 25वें ओवर में दो गेंद शेष रहते चायकाल की घोषणा की। हालांकि, असम ने चाय के विश्राम के दौरान अपील वापस ले ली। नियम के मुताबिक अगली गेंद फेंके जाने से पहले अपील वापस लेनी होती है और अगर अंपायर मान लेता है तो खिलाड़ी को वापस क्रीज पर बुला लिया जाता है। मुंबई के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने बाद में ईएसपीएनक्रिकइन्फो को बताया कि रहाणे की फिर से बल्लेबाजी करने की इच्छा नहीं थी, क्योंकि उनकी नैतिकता ने उन्हें अनुमति नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शार्दुल ने बताई पूरी घटना
शार्दुल ने पहले दिन स्टंप के बाद कहा, 'हम वीडियो (ड्रेसिंग रूम में) चला रहे थे और हमने देखा कि रहाणे मुड़े और वह सीधी लाइन में दौड़ रहे थे। उन्होंने गेंद पर ध्यान ही नहीं दिया।' शार्दुल ने यह भी खुलासा किया कि असम के कोच ट्रेवर गोंजाल्विस चायकाल के ब्रेक के दौरान अपील के लिए 'माफी' मांगने के लिए मुंबई के ड्रेसिंग रूम में गए थे। गोंजाल्विस ने रहाणे से ब्रेक के बाद बल्लेबाजी फिर से शुरू करने का आग्रह किया।
विपक्षी टीम के कोच ने मांगी माफी
दरअसल, असम वाले तभी अपील वापस लेना चाहते थे, लेकिन चूंकि चायकाल का समय था, वे इसे तुरंत नहीं बता सके। इसके बाद असम के कोच मुंबई की ड्रेसिंग रूप में गए। उन्होंने रहाणे से कहा, 'हम अपील के लिए माफी मांगते हैं क्योंकि यह उस समय की उत्तेजना में था और हम अपील वापस लेना चाहते हैं।' उन्होंने अंपायरों को भी यही बात बताई और आपसी सहमति से रहाणे को नॉटआउट करार दिया गया। हालांकि, रहाणे मैदान पर वापस जाने के लिए उत्सुक नहीं थे क्योंकि उन्होंने कहा कि एक बार जब वह आउट हो चुके हैं, तो आउट हो चुके हैं।
शार्दुल ने बताया कि फिर उनलोगों ने रहाणे को मनाया कि अगर उन्हें नॉट आउट करार दिया गया है तो वह दोबारा बल्लेबाजी कर सकते हैं और अगर वह ऐसा करते हैं तो यह टीम के लिए होगा। उनकी नैतिकता ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी, लेकिन टीम के लिए यह जरूरी था कि वह फिर से वापस जाएं और बल्लेबाजी करें।
शार्दुल ने बताया कि फिर उनलोगों ने रहाणे को मनाया कि अगर उन्हें नॉट आउट करार दिया गया है तो वह दोबारा बल्लेबाजी कर सकते हैं और अगर वह ऐसा करते हैं तो यह टीम के लिए होगा। उनकी नैतिकता ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी, लेकिन टीम के लिए यह जरूरी था कि वह फिर से वापस जाएं और बल्लेबाजी करें।
रहाणे मौके को भुनाने में नाकाम रहे
रहाणे आखिरकार फिर से बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन वह चायकाल के चार ओवर बाद फिर से आउट हो गए और मौके को भुनाने में नाकाम रहे। वह 22 रन बना सके। मुंबई ने यह मैच पारी और 80 रन से अपने नाम किया था। असम ने पहली पारी में 84 रन बनाए थे। मुंबई की पहली पारी 272 रन पर खत्म हुई थी। असम दूसरी पारी में 108 रन पर सिमट गई।