फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy 2018-19: Umesh Yadav takes seven wickets to put Vidarbha in driving seat

उमेश यादव की आंधी में उड़ी केरल, सात विकेट चटकाकर किया करियर का बेस्ट प्रदर्शन

Fri, 25 Jan 2019 08:35 AM IST
Priyesh Mishra स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 25 Jan 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy 2018-19: Umesh Yadav takes seven wickets to put Vidarbha in driving seat

सात विकेट चटकाते हुए तेज गेंदबाज उमेश यादव ने मौजूदा चैंपियन विदर्भ को रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में केरल के खिलाफ मजबूत स्थिति में ला दिया। केरल की पहली पारी 106 रन पर सिमट गई। इसके बाद विदर्भ ने दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 171 रन बना लिए।

विज्ञापन


इस लिहाज से उसने शुरुआती दिन ही विपक्षी टीम पर 65 रन की बढ़त लेकर सेमीफाइनल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। गुरुवार को शुरू हुए इस सेमीफाइनल में मेजबान केरल ने विदर्भ के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की। विदर्भ ने केरल का पहला विकेट नौ रन के स्कोर पर झटका।
विज्ञापन


केरल की टीम इस शुरुआती झटके से अंत तक नहीं उबर सकी। उसने 17 रन पर दूसरा, 27 रन पर तीसरा और 28 रन पर चौथा विकेट गंवाया। केरल के लिए सातवें नंबर पर बैटिंग करने आए विष्णु विनोद (37), कप्तान सचिन बेबी (22) और बासिल थम्पी (10) ही दोहरे अंक में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदर्भ के लिए उमेश यादव ने 48 रन देकर सात विकेट लिए, जो उनके प्रथम श्रेणी करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 74 रन देकर सात विकेट था। केरल के बाकी तीन विकेट रजनीश गुरबाणी (38 रन देकर तीन) ने लिए।

विदर्भ ने केवल तीन गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। इसके बाद विदर्भ ने भी ओपनर संजय रामास्वामी (19) का विकेट जल्दी गंवा दिया, लेकिन इसके बाद फजल और बेहतरीन फार्म में चल रहे अनुभवी बल्लेबाज वसीम जाफर (34) ने दूसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े।

एमडी निधीश (53 रन देकर दो विकेट) ने जाफर को पवेलियन भेजा। विदर्भ ने दिन के अंतिम क्षणों में एक रन के अंदर तीन विकेट गंवाए जिनमें फजल भी शामिल थे जिन्हें संदीप वारियर (46 रन देकर दो) ने विकेट के पीछे कैच कराया।

विदर्भ की पारी का आकर्षण फैज फजल की 75 रन की पारी रही। दिन का खेल खत्म होने के समय आदित्य सरवटे बिना खाता खोले नाबाद थे।

कर्नाटक ने 264 रन पर 9 विकेट गंवाए

दूसरे सेमीफाइनल के पहले दिन कर्नाटक ने सौराष्ट्र के खिलाफ नौ विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। बेंगलुरु में खेले जा रहे मैच में कर्नाटक ने एक समय महज 40 रन चार विकेट गंवा दिए थे, लेकिन श्रेयस गोपाल (87), श्रीनिवास शरथ (नाबाद 74) और कप्तान मनीष पांडे (62) ने टीम को काफी हद तक संभाल लिया।

जब दिन का खेल खत्म हुआ तब शरथ के साथ रोनित मोरे क्रीज पर मौजूद थे। मयंक अग्रवाल इस मैच में खाता भी नहीं खोल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed