फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji trophy 2018-19: karnataka vs saurashtra and kerala vs vidarbha semi final match preview 

रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनलः सभी की निगाहें पुजारा-मयंक पर, सौराष्ट्र-कर्नाटक और विदर्भ-केरल भिड़ेंगे

Thu, 24 Jan 2019 09:46 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Thu, 24 Jan 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
ranji trophy 2018-19: karnataka vs saurashtra and kerala vs vidarbha semi final match preview 
पुजारा

घरेलू क्रिकेट की मजबूत टीमें सौराष्ट्र और कर्नाटक जब गुरुवार को शुरू होने वाले पांच दिवसीय रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में एक दूसरे के आमने सामने होंगी तो सभी की निगाहें भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल के प्रदर्शन पर लगी होंगी। 

विज्ञापन


पुजारा बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं, आस्ट्रेलिया में वह भारत की ओर से तीन शतक जड़कर सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे जिससे देश ने पहली टेस्ट सीरीज अपने नाम की। टेस्ट सीरीज के तुरंत बाद पुजारा ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मैच में भी सौराष्ट्र के लिए अहम भूमिका अदा की थी। उन्होंने दूसरी पारी में नाबाद 67 रन बनाए जिससे सौराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश को छह विकेट से हराया। 
विज्ञापन


मेहमान टीम के मध्यक्रम में शेल्डन जैक्सन जैसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं जो उसे मजबूती प्रदान करते हैं। कर्नाटक के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की रणजी सेमीफाइनल में एक अच्छी पारी उनका भारतीय टीम में स्थान पक्का करने में मदद करेगी। उन्होंने आस्ट्रेलिया में खेली गयी टेस्ट सीरीज में तीन पारियां खेलीं और इनमें 195 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह स्थानीय खिलाड़ी अंगूठे में चोट लगने के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने के कुछ दिन पहले ही स्वदेश लौटा। इसके कारण वह राजस्थान के खिलाफ रणजी क्वार्टरफाइनल मैच भी नहीं खेल सका। 

अग्रवाल के अलावा कप्तान मनीष पांडे भी अच्छी फार्म जारी रखना चाहेंगे जो टीम केलिए लगातार रन जुटा रहे हैं। विनय कुमार और करूण नायर अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं जो कर्नाटक की ओर से खेलेंगे। तेज गेंदबाज विनय और अभिमन्यु मिथुन अच्छी फार्म में हैं जबकि आलराउंडर कृष्णप्पा गौतम से भी टीम की उम्मीदें लगी होंगी। 

विदर्भ के खिलाफ बदला चुकता करने उतरेगा केरल


गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में अच्छे प्रदर्शन से उत्साहित केरल रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन विदर्भ से पिछले साल क्वार्टर फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करने केलिए उतरेगा। 

केरल ने गुजरात को इसी मैदान पर खेले गये क्वार्टर फाइनल में हराया था। डेव वाटमोर की कोचिंग वाली यह टीम फिर से अपने गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। तेज गेंदबाज बासिल थंपी और संदीप वारियर ने केरल की गुजरात पर जीत में अहम भूमिका निभायी थी और इन दोनों से फिर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। 

उनका सामना हालांकि मजबूत बल्लेबाजी क्रम से है जिसमें वसीम जाफर, अक्षय वाडकर, कप्तान फैज फजल और संजय रामास्वामी शामिल हैं। जाफर ने अभी तक इस सत्र में 969 रन बनाये हैं और वह सिक्किम के मिलिंद कुमार के बाद दूसरे स्थान पर हैं। विदर्भ की निगाह एक बार फिर से इस अनुभवी बल्लेबाज पर टिकी रहेंगी। केरल के गेंदबाज उनका विकेट लेने की कोशिश में रहेंगे। 

विदर्भ ने क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड पर आसान जीत दर्ज की। आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने के बाद उमेश यादव टीम से जुड़ गये हैं और जाफर बल्लेबाजी में शानदार फार्म में चल रहे हैं। विदर्भ की गेंदबाजी काफी मजबूत हैं।

वायनाड की पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है और दोनों टीमों के पास अच्छा तेज गेंदबाजी आक्रमण है। ऐसे में दोनों टीमों के बल्लेबाजों की परीक्षा होगी। केरल हालांकि अपने स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन की चोट से परेशान है। पिछले मैच में उनके हाथ में चोट लग गयी थी। बल्लेबाजी में केरल का दारोमदार आलराउंडर जलज सक्सेना पर टिका रहेगा। उन्होंने अब तक 537 रन बनाने के अलावा 28 विकेट भीलिए हैं। 

सचिन बेबी ने टीम की अगुवाई अच्छी तरह से की है। उन्होंने 479 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed