{"_id":"646210d4-5f43-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"ranji-semi-final-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी में सेमीफाइनल का रण आज से ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी में सेमीफाइनल का रण आज से
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 16 Jan 2013 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम दौर में पहुंच चुके रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने की जंग बुधवार से शुरू हो जाएगी। पहले सेमीफाइनल में मेजबान सौराष्ट्र राजकोट में पंजाब से भिड़ेगा जबकि दूसरे मुकाबले में दिल्ली में सर्विसेज की भिड़ंत बेहद मजबूत मुंबई से होगी। आज होने वाले इन मुकाबलों के लिए सभी चारों टीमों ने कमर कस ली है। इन सेमीफाइनल मुकाबलों में सभी की निगाहें सर्वाधिक 39 बार की रणजी चैंपियन मुंबई के बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और गेंदबाज जहीर खान के अलावा पंजाब टीम के कप्तान हरभजन सिंह के प्रदर्शन पर रहेगी।
विज्ञापन
मेजबान सौराष्ट्र से पंजाब की कड़ी टक्कर
कई मजबूत टीमों को चौंकाते हुए रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनने वाली सौराष्ट्र की असल परीक्षा अब पंजाब के खिलाफ होगी। यहां के एससीए स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में मेजबान सौराष्ट्र को घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा। लेकिन सौराष्ट्र को इस अहम मैच में अपने दो स्टार खिलाड़ियों बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और आलराउंडर रविंद्र जडेजा की बेहद कमी खलेगी। दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वन-डे सीरीज के लिए भारतीय टीम में हैं। दूसरी ओर, पंजाब के कप्तान हरभजन सिंह को उम्मीद है कि उनकी टीम अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखेगी। हालांकि लीग मैच में पंजाब ने सौराष्ट्र को शिकस्त दी थी लेकिन कप्तान हरभजन का मानना है कि मेजबान काफी मजबूत टीम है और हम उसे हल्के में नहीं लेंगे। हरभजन ने कहा, ‘हमने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन सौराष्ट्र एक अच्छी टीम है और इसलिए सेमीफाइनल में पहुंची है।’
विज्ञापन
सचिन पर होगी सभी की निगाहें
मेजबान सर्विसेज के खिलाफ यहां होने वाले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच में सभी की निगाहें मुंबई टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पर होगी। यहां के पालम एयरफोर्स ग्राउंड में होने वाले इस मैच में सचिन के खेलने के कारण दर्शकों की दिलचस्पी भी बढ़ गई है। पिछले मैच में बड़ौदा के खिलाफ शतक जड़ने वाले सचिन शानदार फार्म में चल रहे हैं। सर्विसेज के लिए सचिन के अलावा मीडियम पेसर जहीर खान को रोकना भी बड़ी चुनौती होगा। लेकिन सर्विसेज को कमजोर आंकना मुंबई के लिए बड़ी भूल साबित हो सकती है। रणजी ट्रॉफी के चारो क्वार्टर फाइनल मैचों में सर्विसेज ही एकमात्र टीम है जिसने सीधी जीत दर्ज की है जबकि अन्य तीनों टीमें पहली पारी की बढ़त के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंची हैं। उत्तर प्रदेश जैसी मजबूत टीम को हराने वाली सर्विसेज 1964-65 के सत्र के बाद पहली बार मुंबई से भिड़ेंगी।
विज्ञापन