फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranj Trophy Shubman Gill and Gurkirat smashes ton Punjab and vidarbh end up on draw

रणजी राउंड अप: शुभमन और गुरकीरत के शतक, पंजाब और विदर्भ का मैच ड्रॉ

Sun, 29 Dec 2019 07:46 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 29 Dec 2019 07:46 AM IST
विज्ञापन
Ranj Trophy Shubman Gill and Gurkirat smashes ton Punjab and vidarbh end up on draw
शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर

शुभमन गिल (100) और गुरकीरत सिंह (149) के शतकों से पंजाब ने विदर्भ के खिलाफ पांच विकेट पर 408 रन बनाए। इनके अलावा सनवीर सिंह ने 82 और कप्तान मनदीप सिंह ने 59 रन बनाए। ड्रॉ छूटे इस मैच में पंजाब को पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक मिले। पहली पारी में 338 रन बनाने वाले विदर्भ को एक अंक से संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन

दिल्ली की सत्र की पहली जीत, हैदराबाद को हराया

दिल्ली ने हैदराबाद के खिलाफ 84 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट गंवा दिए और बोनस अंक से चूक गई। मैचा सवा घंटे देरी से शुरू हुआ। दिल्ली ने बिना किसी नुकसान के 24 रन से आगे खेलते हुए धवन (21), कुणाल चंदेला (छह) और नीतिश राणा (छह) के विकेट गंवा कर 27.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से जीत दर्ज की। ध्रुव शौरी 32 रन बनाकर नाबाद लौटे।

दिल्ली की यह सत्र की पहली जीत है। हालांकि रवि किरण (2/29) और मोहम्मद सिराज (1/33) ने शुरुआती विकेट लेकर दिल्ली की जीत का इंतजार थोड़ा बढ़ाया। दिल्ली के पहली पारी के 284 रन के जवाब में हैदराबाद 69 रन पर लढ़क गया था। फॉलोऑन खेलते हुए उसने दूसरी पारी में 298 रन बनाकर दिल्ली को 84 रन का लक्ष्य दिया था। दिल्ली को इस जीत से सात अंक मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा और झारखंड का मैच ड्रॉ 

 कप्तान सौरभ तिवारी (152*) और कुमार देवव्रत (161) के शानदार शतकाें और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 215 रन की साझेदारी से झारखंड ने पांच विकेट पर 408 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इससे वह हरियाणा के खिलाफ ड्रॉ छूटे मैच में पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक लेने में सफल रहा। हरियाणा ने पहली पारी में 371 रन बनाए थे। झारखंड ने अंतिम दिन अपनी पारी दो विकेट पर 194 रन से आगे बढ़ाई। 

विज्ञापन

सौराष्ट्र को हराकर उत्तर प्रदेश ने हासिल किए सात अंक

सौरभ कुमार (6/55) और जशीन अंसारी (3/42) की उम्दा गेंदबाजी से उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र को पारी और 72 रन से पराजित किया। सौराष्ट्र के लिए पहली पारी में 57 रन बनाने वाले टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा दूसरी पारी में तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए जिससे टीम 120 रन पर ढेर हो गई। सौराष्ट्र के चार बल्लेबाज हार्विक देसाई (50), स्नेह पटेल (19), धर्मेंद्र जडेजा (13) और शेल्डन जैक्सन (11) ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए। उत्तर प्रदेश ने सौराष्ट्र को पहली पारी में 331 रन पर समेट दिया और फिर मध्यक्रम के बल्लेबाज मोहम्मद सैफ के 165 रन के दम पर 523 रन का विशाल स्कोर बनाया। इससे यूपी को पहली पारी में 192 रन की बढ़त मिली। यूपी को इस जीत से बोनस सहित सात अंक मिले। 

ड्रॉ मैच में हिमाचल को तीन अंक

हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। पहली पारी मेें बढ़त के आधार पर हिमाचल को तीन अंक मिले। कर्नाटक ने दूसरी पारी में 296 रन बनाकर हिमाचल को 183 रन का लक्ष्य दिया। हिमाचल ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 34 रन बनाए थे। इससे पहले हिमाचल के पहली पारी के 280 रन के जवाब में कर्नाटक की पारी 166 रन पर सिमट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed