फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rangana herath to lead Srilankan Side against Bangladesh in home Series

बांग्लादेश के खिलाफ हेरथ को मिली टेस्ट टीम की कप्तानी

Tue, 28 Feb 2017 07:31 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Feb 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
Rangana herath to lead Srilankan Side against Bangladesh in home Series
रंगना हैराथ - फोटो : getty

बांए हाथ के स्पिनर रंगना हेरथ को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैचों की घरेलू सीरीज के लिए श्रीलंका का कप्तान बनाया गया है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे पर चोटिल एंजेलो मैथ्यूज की जगह टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन


मैथ्यूज अभी तक फिट नहीं हुए हैं इसलिए चयनकर्ताओं ने हेरथ को टीम की कमान सौंपने का निर्णय किया है। हेराथ इससे पहले भी श्रीलंका की कमान संभाल चुके हैं। उन्हें पिछले साल अक्टूबर में जिंबाब्वे के खिलाफ हेराथ ने पहली बार श्रीलंका की कमान संभाली थी। इसके साथ ही वह कप्तान बनने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे। उस वक्त उनकी उम्र 38 साल 224 दिन थी। उनकी कप्तानी में श्रीलंका ने 2 मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन




 

वनडे सीरीज तक फिट हो जाएंगे मैथ्यूज

Rangana herath to lead Srilankan Side against Bangladesh in home Series
रंगना हैराथ - फोटो : getty
हेरथ को कप्तान बनाए जाने के  संबंध में श्रीलंका क्रिकेट ने बयान जारी करते हुए कहा, हेराथ ने बांग्लादेश टीम के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए कप्तान बनने के लिए अपनी सहमति दे दी है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज 7 मार्च को शुरू होगी। 7 मार्च को पी सारा ओवल मैदान पर पहला टेस्ट खेला जाएगा। मैथ्यूज के वनडे सीरीज में वापसी करने की उम्मीद है। उनके पास फिटनेस हासिल करने के लिए पर्याप्त समय है। क्योंकि वन-डे सीरीज 22 मार्च को शुरू होगी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed