फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranchi test Virat kohli emphasizes of playing test cricket only on five fixed centres

टेस्ट क्रिकेट की बेहतरी के लिए विराट कोहली का सुझाव, कहा- सिर्फ पांच जगहों पर ही खेला जाए मैच

Wed, 23 Oct 2019 07:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 23 Oct 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
Ranchi test Virat kohli emphasizes of playing test cricket only on five fixed centres
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज क्लीन स्वीप करने के बाद विराट ने टेस्ट क्रिकेट की बेहतरी के लिए नया सुझाव दिया है। विराट ने इस बात पर जोर दिया है कि टेस्ट मैचों को बेहतर बनाने के लिए अब सिर्फ पांच जगहों पर ही मैच करवाए जाएं।  

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड की तर्ज पर हो भारत में मैच

भारतीय कप्तान का मानना है कि अब समय आ गया है कि भविष्य में होने वाली घरेलू सीरीज के लिए बीसीसीआई को पांच टेस्ट स्थलों का चयन करना चाहिए जैसा कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शीर्ष टीमों के दौरे पर होता है।

बड़ी टीमों के दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न, सिडनी, पर्थ, ब्रिसबेन और एडिलेड पांच टेस्ट स्थल हैं। इसी तरह बड़ी टेस्ट सीरीज (एशेज / भारत) के लिए इंग्लैंड में लॉर्ड्स, ओवल, ट्रेंट ब्रिज, ओल्ड ट्रैफर्ड, एजबेस्टन, साउथेम्प्टन और हेडिंग्ले मुख्य टेस्ट स्थल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम दर्शकों के आने से निराश 'विराट'

रांची में टेस्ट के दौरान मैदान में दर्शकों की कमी के बारे में पूछे जाने पर भारतीय कप्तान ने कहा, ‘यह अच्छा सवाल है। हम काफी समय से इस बारे में चर्चा कर रहे हैं। मेरा मानना है कि टेस्ट मैचों के पांच स्थल होने चाहिए।’ 

कोहली ने कहा, ‘अगर आप टेस्ट क्रिकेट को जीवंत और रोचक बनाए रखना चाहते है तो मैं इस बात को लेकर पूरी तरह से सहमत हूं कि अधिक से अधिक पांच टेस्ट स्थल होने चाहिए। यह इतने अधिक जगह पर नहीं होना चाहिए जहां कम लोग मैच देखने पहुंचते हैं या नहीं आते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘ऐसा होने से भारत दौरे पर आने वाली टीमों को भी फायदा होगा जिन्हें पता होगा कि उन्हें इन्हीं पांच जगहों में से कहीं टेस्ट खेलना होगा।’ 

विज्ञापन

टी-20 और वनडे के लिए लागू हो रोटेशन नीति

बीसीसीआई हर प्रारूप में स्थल के चयन के लिए रोटेशन नीति अपनाती है और उसके पास अभी टेस्ट मैचों के लिए 15 स्थल हैं। कोहली ने कहा, ‘मैं इस बात से सहमत हूं कि आपके पास राज्य संघ है जिन्हें रोटेशन के आधार पर मैच मिलता है। यह टी-20 और एकदिवसीय के लिए अच्छा है लेकिन टेस्ट के लिए ऐसा नहीं होना चाहिए।

मेहमान टीम को चुनौतियां मालूम होनी चाहिए

विराट ने कहा, ‘मेहमान टीमों को पता होना चाहिए कि हमें किस तरह की पिचों पर खेलना है। किस तरह के दर्शक मैच देखने के लिए आएंगे। यह ठीक वैसा ही है जब हम विदेशों में टेस्ट खेलने जाते हैं तो हमें मालूम होता है कि वहां किन तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।'

बता दें की 80 के दशक तक भारत में सिर्फ मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई, बैंगलोर और कानपुर जैसी छह जगहों पर ही मैच खेले जाते थे लेकिन अब कुल 15 जगहों पर मैच होते हैं। जिसकी वजह से मशहूर और पुराने स्टेडियमों में मैच नहीं हो पा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed