फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ramesh vyas arrested under mcoca in spot fixing

स्पॉट फिक्सिंग: बुकी रमेश व्यास भी मकोका के तहत गिरफ्तार

Sat, 08 Jun 2013 11:09 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 08 Jun 2013 11:09 PM IST
विज्ञापन
ramesh vyas arrested under mcoca in spot fixing

दिल्ली पुलिस ने भारत में दाऊद और छोटा शकील के लिए आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग व सट्टेबाजी का कारोबार देख रहे मुख्य बुकी रमेश व्यास को मुंबई से लाते ही मकोका के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


रमेश समेत इस मामले में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अदालत ने रमेश व्यास को पूछताछ के लिए 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

रमेश को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था और वह न्यायिक हिरासत में था। उसे प्रोडक्शन वारंट पर शनिवार को मुंबई से दिल्ली लाया गया। दोपहर बाद उसे साकेत कोर्ट में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नम्रता अग्रवाल के समक्ष पेश किया गया। न्यायाधीश ने दिल्ली पुलिस को उससे पूछताछ की इजाजत दे दी।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि रमेश भी अन्य अभियुक्तों की तरह मकोका के तहत गिरफ्तार किया गया है। रमेश दक्षिण भारत में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के लिए आईपीएल सट्टेबाजी व फिक्सिंग का काम देख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह नियमित रूप से दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों का काम देख रहे अश्वनी अग्रवाल उर्फ टिंकू मंडी से भी संपर्क में रहा है। इसके अलावा वह सिंडीकेट के पाकिस्तान स्थित सदस्यों से भी संपर्क में था।

जांच अधिकारी ने कहा कि स्पॉट फिक्सिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपियों और अंडरवर्ल्ड के लोगों के बीच मोबाइल इंटरसेप्शन पुलिस के पास मौजूद है। इसके आधार पर ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।


रमेश किस प्रकार से खिलाड़ियों व अन्य की फिक्सिंग करवाता था, इसकी तह तक जाने के लिए उससे पूछताछ जरूरी है। उसका सहयोगी फिरोज अभी फरार है। अदालत ने सभी तर्क सुनने के बाद रमेश की 18 जून तक पुलिस रिमांड अवधि मंजूर कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed