फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rameez Raja picks his all-time XI, includes 3 Indians

रमीज रजा की टीम ने सबको चौंकाया, भारत से 3 तो पाक का एक खिलाड़ी शामिल

Wed, 24 Aug 2016 04:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Aug 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
Rameez Raja picks his all-time XI, includes 3 Indians
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : Getty

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान ने ऑल टाइम बेस्ट एकादश टीम का चयन किया है जिसमें भारत की ओर से 3 तो अपने देश पाक से सिर्फ एक खिलाड़ी को रखा है।

विज्ञापन


पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान रमीज रजा ने ऑल टाइम बेस्ट एकादश टीम का चयन किया है जिसमें भारत की ओर से 3 बड़े बल्लेबाजों को रखा है तो उन्होंने अपने देश पाक से सिर्फ एक खिलाड़ी को इसमें शामिल किया।
विज्ञापन


रमीज ने करीब 2 दशक पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन इसके बाद वह मैदान के बाहर कमेंट्री करने लगे। कमेंट्री के दौरान ढेरों क्रिकेट प्रशंसक उनकी बातों से इत्तेफाक रखते हैं तो कई ऐसे भी हैं जिन्हें वो पसंद नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इसी पूर्व टेस्ट बल्लेबाज ने ऑल टाइम बेस्ट टीम का चयन किया है जिसको लेकर प्रशंसक उनसे ढेरों सवाल पूछ सकते हैं। उनकी इस टीम की खास बात यह है कि भारत से जहां 3 क्रिकेटरों में रखा गया है तो पाकिस्तान से सिर्फ एक ही क्रिकेटर को जगह मिली है। जबकि इस टीम में सबसे ज्यादा खिलाड़ी वेस्टइंडीज टीम से रखा गया है।

टीम की कमान पाकिस्तानी क्रिकेटर के पास

Rameez Raja picks his all-time XI, includes 3 Indians
सुनील गवस्‍कर

रमीज रजा की टीम में जगह पाने वाले भारत के 3 क्रिकेटर हैं सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग। जबकि पाक की ओर से पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर इमरान खान को जगह मिली है।

रजा की ड्रीम टीम में पारी की शुरुआत का जिम्मा गावस्कर और सहवाग करेंगे। गावस्कर के पास ठोस तकनीक है जो टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकती है जबकि सहवाग विस्फोटक पारी से दर्शकों का उत्साह बढ़ा सकते हैं।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी का जिम्मा वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान विवियन रिचडर्स को दिया गया है। चौथे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आधुनिक क्रिकेट के 2 सिद्धहस्त बल्लेबाज क्रमशः सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा के रखा है। इसके बाद टीम में 2 ऑलराउंडर सर गैरीफील्ड सोबर्स और पाक के ऑलराउंडर इमरान खान का नंबर आएगा।

टीम में विकेटकीपर के रूप में ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट लिया गया है। रमीज रजा के अनुसार गिलक्रिस्ट किसी भी नंबर पर विस्फोटक बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। टीम में पाक के एकमात्र क्रिकेटर इमरान खान को ही टीम की कमान सौंपी गई है। रमीज इमरान की कप्तानी में लंबा क्रिकेट खेला है और उन्हें नेतृत्व क्षमता के बारे में खूब मालूम है।

रजा की टीम में गेंदबाजी विभाग वेस्टइंडीज के मैल्कम मार्शल और ग्लेन मैक्ग्रा के पास तेज गेंदबाजी का जिम्मा रहेगा तो 700 से ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज शेन वार्न फिरकी गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed