फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rameez Raja lashed out at Pakistani bowlers shaheen shah afridi mohammad amir in ire vs pak match
WI Inning
77/2 (8.3 ov)
Target: 224
Rovman Powell 2(2)*
Kamil Pooran 20 (19)
WI need 147 runs in 11.3 remaining overs

IRE vs PAK: दूसरे मैच में जीत के बावजूद पाकिस्तानी गेंदबाजों पर जमकर बरसे रमीज राजा, लगाई लताड़, कही यह बात

Mon, 13 May 2024 04:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 13 May 2024 04:38 PM IST
सार

 डबलिन में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 193 रन बनाए थे। लोर्कन टकर ने 51 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान ने 16.5 ओवर में ही तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
Rameez Raja lashed out at Pakistani bowlers shaheen shah afridi mohammad amir in ire vs pak match
रमीज राजा - फोटो : pcb

विस्तार

पाकिस्तान ने रविवार को आयरलैंड से पिछली हार का बदला ले लिया। मेहमानों ने पॉल स्टर्लिंग की टीम के खिलाफ 19 गेंदों के शेष रहते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में पाकिस्तान का तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी महंगा साबित हुआ। शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद आमिर ने क्रमश: 12.25 और 11 के इकोनॉमी रेट से रन खर्च किए। इस पर अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा ने चर्चा की। 
विज्ञापन


पूर्व चेयरमैन ने लगाई तेज गेंदबाजों को लताड़
रमीज राजा ने आगामी विश्व कप से पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, "उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 200 रन दिए और ऐसा लग रहा था जैसे हमारे गेंदबाज पीछे थे। अगर उन्होंने रिजवान और जमान का कैच पकड़ लिया होता तो पाकिस्तान के लिए लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल हो जाता। पाकिस्तान के शीर्ष गेंदबाजों ने आयरलैंड के खिलाफ इतने रन दिए तो यह भविष्य में टीम के लिए कठिन हो जाएगा, और सफलता गेंदबाजों पर निर्भर करती है, खासकर तेज गेंदबाज, वे पिछले साल भारत में विश्व कप के बाद से संघर्ष कर रहे हैं, दो गेंदें अच्छी हैं और फिर तीन गेंदें खराब हैं स्थिति कठिन है।"
विज्ञापन


मैच का हाल
पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरा मैच सात विकेट से अपने नाम किया। डबलिन में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 193 रन बनाए थे। लोर्कन टकर ने 51 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान ने 16.5 ओवर में ही तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान बाबर आजम फेल रहे और खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, मोहम्मद रिजवान ने 46 गेंद में 75 रन की नाबाद पारी खेली। फखर जमान ने 40 गेंद में 78 रन बनाए। आजम खान ने 10 गेंद में 30 रन की नाबाद पारी खेली। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पहला मैच आयरलैंड ने पांच विकेट से अपने नाम किया था। अब सीरीज का निर्णायक मुकाबला 14 मई को खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed