फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rajkot being unlucky for batting first side in IPL

जडेजा के 'घर' पहले बल्लेबाजी करना हो रहा 'घाटे का सौदा'

Wed, 04 May 2016 05:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 May 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
rajkot being unlucky for batting first side in IPL
राजकोट गुजरात लायंस का घरेलू मैदान है और यही वह टीम है जिसने टूर्नामेंट में अब तक के सफर में सबसे शानदार खेल दिखाया है और 6 जीत के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर बनी हुई है।
विज्ञापन


लेकिन इस टीम को अपने अंतिम मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। जब लग रहा था कि सुरेश रैना की अगुवाई वाली गुजरात की टीम आसानी से यह मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाने के बेहद करीब पहुंच जाएगी, लेकिन उसे हार मिली। पहली बार लीग में शिरकत कर रही गुजरात की टीम को पहली बार लगातार 2 हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के मैदान पर आईपीएल का पांचवां मैच खेला गया लेकिन पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए यह मैदान रास नहीं आ रहा है। सौराष्ट्र के दुलारे क्रिकेटर जडेजा के 'घर' यानी इस मैदान पर खेले गए 5 मैचों में 4 हार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को मिली। दिल्ली के खिलाफ मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी की थी और उसे हार मिली। ऋषभ पंत की लाजवाब बल्लेबाजी ने गुजरात से यह मैच आसानी से छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात ने 9 मैचों में 5 मैच अपने घर में खेले हैं जिसमें सिर्फ 2 में ही जीत मिली, लेकिन घर से बाहर खेले चारों मैच में रैना की टीम विजयी रही है। इस लिहाज से देखा जाए तो रैना की टीम अपने घर से दूर कुछ ज्यादा ही अच्छा खेल दिखा रही है।

2014 और 27 पारियों के बाद जडेजा ने खेली यह पारी

rajkot being unlucky for batting first side in IPL
दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच में गुजरात लायंस की टीम को भी भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उसके ऑलराउंडर बल्लेबाज रविंद्र जडेजा ने लंबे समय बाद बल्लेबाजी में लय हासिल कर लिया है। जडेजा ने इस मैच में 26 गेंदों में नाबाद रहते हुए 36 रनों की पारी खेली है।

जडेजा ने 2014 के बाद पहली बार आईपीएल में 30 से बड़ी कोई पारी खेली है। करीब 3 सत्र पहले जडेजा के बल्ले से निकली 30 से ज्यादा की पारी के बाद उन्होंने 27 पारियां खेल डाली, लेकिन एक मैच में 30 रन नही बना सके। अब उन्होंने इस सूखे को खत्म कर दिया है तो उम्मीद है कि टीम को आगे के मैचों में फायदा मिलेगा और फिर से जीत की राह पर लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed