फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajat Bhatia announces retirement from all forms of cricket

अनुभवी खिलाड़ी रजत भाटिया ने कहा क्रिकेट को अलविदा, हर प्रारूप से लिया संन्यास

Wed, 29 Jul 2020 12:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 29 Jul 2020 12:25 PM IST
सार

साल 2007 में जब दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता तो रजत भाटिया की उसमें अहम भूमिका थी। यह 1991-92 के बाद पहला मौका था, जब दिल्ली रणजी चैंपियन बनी थी। 2007 के सीजन में भाटिया ने सात मुकाबलों में 512 रन बनाए थे।

विज्ञापन
Rajat Bhatia announces retirement from all forms of cricket
रजत भाटिया

विस्तार

विज्ञापन

अनुभवी घरेलू क्रिकेटर रजत भाटिया ने क्रिकेट के हर फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। साल 2000 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले भाटिया को जन्म दिल्ली में हुआ। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 6482 रन बनाने के साथ-साथ 137 विकेट चटकाने वाला यह ऑलराउंडर नॉर्थ जोन का बड़ा नाम था, लेकिन कभी टीम इंडिया में एंट्री नहीं मिल पाई।

तमिलनाडु से अपने घरेलू सफर की शुरुआत करने वाले रजत ने दो सीजन के बाद अपनी घरेलू टीम का दामन थाम लिया। साल 2015 तक दिल्ली के लिए खेलने के बाद रजत ने राजस्थान और उत्तराखंड का रुख किया। 112 रणजी मैच में दिल्ली के लिए 81 मुकाबले खेलने वाले रजत घरेलू क्रिकेट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करते रहे, लेकिन कभी राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को प्रभावित नहीं कर पाए।

विज्ञापन


गेंद और बल्ले दोनों से भाटिया ने लगातार अच्छा खेल दिखाया। भाटिया स्लो मीडियम गेंदबाजी करते थे, उन्होंने आईपीएल मे भी अपना जौहर दिखाया। 2008 से 2017 तक हर सीजन में वह इस प्रतिष्ठित लीग में नजर आए। दिल्ली डेयरडेविल्स के अलावा कोलकाता नाइटराइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स में भी रजत भाटिया का योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed