IPL 2020: लक्ष्य का पीछा करते हुए सीजन में SRH की पहली जीत, प्लेऑफ की रेस में ठोकी दावेदारी
{"_id":"5f9186a68ebc3e9bf52faa71","slug":"rajasthan-royals-vs-sunrisers-hyderabad-ipl-2020-live-cricket-score-match-today-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: लक्ष्य का पीछा करते हुए सीजन में SRH की पहली जीत, प्लेऑफ की रेस में ठोकी दावेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 22 Oct 2020 11:15 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:15 PM IST
खास बातें
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad Live IPL Score: दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने 'करो या मरो' के मुकाबले में जीत हासिल की। राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से रौंदते हुए ऑरेंज आर्मी अंकतालिका में अब पांचवें स्थान पर पहुंच गए और दमदारी से प्लेऑफ की रेस में दौड़ रहे हैं। तीन ओवर मे महज 16 रन पर जोफ्रा आर्चर ने SRH के दो विकेट गिरा दिए थे, जिसके बाद मनीष पांडेय और विजय शंकर दोनों ने 140 रन की नाबाद साझेदारी करते हुए 11 गेंद पहले ही अपनी टीम को दो अंक दिलाए। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने टॉस गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 154/6 टांगे थे।
विज्ञापन
मनीष पांडेय
- फोटो : @IPL
लाइव अपडेट
11:09 PM, 22-Oct-2020
मनीष पांडेय और विजय शंकर की ऐतिहासिक साझेदारी
मनीष पांडेय ने टूर्नामेंट में अपनी 18वीं फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 83 रन बनाए तो विजय शंकर ने भी 51 गेंदों में नाबाद 52 रन की पारी खेली। यह मौजूदा सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे धीमी फिफ्टी थी। आईपीएल इतिहास में वह 50+ गेंद में पचासा जड़ने वाले नौवें खिलाड़ी बने। इससे पहले दोनों ने इतिहास भी रचा। दरअसल दोनों के बीच यह SRH की 24वीं 100+ साझेदारी थी। 2013 में आईपीएल में एंट्री करने के बाद से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अबतक सिर्फ विदेशी खिलाड़ियों ने ही शतकीय साझेदारी की थी।
Half-centuries from @vijayshankar260 (52*) & @im_manishpandey (83*) guide @SunRisers to an 8-wicket win over #RR#Dream11IPL pic.twitter.com/2hQSA2ZM2W
— IndianPremierLeague (@IPL) October 22, 2020
10:57 PM, 22-Oct-2020
SRH की शानदार जीत
19वें ओवर की पहली गेंद पर चौका मारते हुए विजय शंकर ने न सिर्फ अपना अर्धशतक पूरा किया बल्कि 11 गेंद शेष रहते अपनी टीम को जीत भी दिला दी। राजस्थान रॉयल्स पर आठ विकेट की इस जीत में ऑरेंज आर्मी अंकतालिका में पांचवें स्थान पर भी पहुंच गई और दमदारी से प्लेऑफ की रेस में दौड़ रही है। तीन ओवर में महज 16 रन पर जोफ्रा आर्चर ने SRH के दो विकेट गिरा दिए थे, जिसके बाद मनीष पांडेय और विजय शंकर दोनों ने 140 रन की नाबाद साझेदारी करते हुए 11 गेंद पहले ही अपनी टीम को दो अंक दिलाए। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने टॉस गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 154/6 टांगे थे।
Half-centuries from @vijayshankar260 (52*) & @im_manishpandey (83*) guide @SunRisers to an 8-wicket win over #RR#Dream11IPL pic.twitter.com/2hQSA2ZM2W
— IndianPremierLeague (@IPL) October 22, 2020
विज्ञापन
10:53 PM, 22-Oct-2020
12 गेंदों में सिर्फ तीन रन चाहिए
स्टोक्स ने 18वें ओवर में 12 रन लुटा दिए। 18 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 152/2 मनीष पांडेय (83) और विजय शंकर (48)10:49 PM, 22-Oct-2020
आसान जीत की ओर SRH
कार्तिक त्यागी अपना तीसरा ओवर फेंकने आए थे। शुरुआती तीन गेंदों में तीन सिंगल लेने के बाद आखिरी गेंद में मनीष पांडेय ने छक्का मारा। 17 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 140/2 मनीष पांडेय (76) और विजय शंकर (46)10:44 PM, 22-Oct-2020
मनीष पांडेय-विजय शंकर ने रचा इतिहास
यह SRH की 24वीं 100+ साझेदारी है, जो मनीष पांडेय और विजय शंकर के बीच जारी है। 2013 में आईपीएल में एंट्री करने के बाद से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अबतक सिर्फ विदेशी खिलाड़ियों ने ही शतकीय साझेदारी की थी। पहली बार दो भारतीय इस मुकाम तक पहुंचे।
10:42 PM, 22-Oct-2020
विजय ने की आर्चर की पिटाई
विकेट की तलाश में जोफ्रा आर्चर अपना आखिरी और टीम का 16वां ओवर फेंकने आए थे, लेकिन शुरुआती तीन गेंदों में विजय शंकर ने उनहें लगातार तीन चौके पीट दिए। ओवर से 13 रन आए। 16 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 131/2 मनीष पांडेय (69) और विजय शंकर (44)
विज्ञापन
विज्ञापन
10:38 PM, 22-Oct-2020
30 गेंदों में 37 रन चाहिए
राहुल तेवतिया के भी स्पैल का अंत। अंतिम छह गेंदों में पांच रन आए। स्पैल में बिना किसी सफलता के 25 रन खर्च किए। 15 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 118/2 मनीष पांडेय (69) और विजय शंकर (31)10:33 PM, 22-Oct-2020
36 गेंदों में 42 रन चाहिए
श्रेयस गोपाल ने आखिरी ओवर में पांच रन दिए और अपने चार ओवर का कोटा बिना किसी विकेट के 32 रन पर खत्म किया। 14 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 113/2 मनीष पांडेय (67) और विजय शंकर (28)10:28 PM, 22-Oct-2020
SRH का स्कोर 100 रन के पार
तेवतिया की आखिरी गेंद में मनीष पांडेया का छक्का। ओवर से 11 रन आए। 13 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 108/2 मनीष पांडेय (66) और विजय शंकर (24)10:26 PM, 22-Oct-2020