{"_id":"5ad267794f1c1ba37f8b486e","slug":"rajasthan-royals-vs-royal-challengers-bangalore-match-preview-in-ipl-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान की रॉयल ब्रिगेड का विराट सेना से मुकाबला आज, देखें किस टीम का पलड़ा है ज्यादा भारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राजस्थान की रॉयल ब्रिगेड का विराट सेना से मुकाबला आज, देखें किस टीम का पलड़ा है ज्यादा भारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
royal challengers bangalore VS rajasthan royals
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) और अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स टीम रविवार को एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें आईपीएल-11 में अब तक दो-दो मैच खेल चुकी हैं और दोनों सिर्फ एक-एक ही मुकाबला जीतने में कामयाब हुई हैं।
विज्ञापन
दोनों ही टीमें हैदराबाद के खिलाफ अपना पहला मुकाबला हार गई थीं। आरसीबी ने दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स के सहारे पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को चार विकेट से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की थी। वहीं राजस्थान ने घरेलू दर्शकों के सामने वर्षा से प्रभावित मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 10 रन से हराकर जीत का खाता खोला था।
विज्ञापन
पंजाब के खिलाफ अर्द्धशतक लगाने वाले डीविलियर्स और 45 रन बनाने वाले विकेट कीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक अच्छा प्रदर्शन बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। दो मैचों में अब तक 52 रन बनाने वाले कोहली एक बड़ी पारी खेलकर टीम को प्रेरित करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
royal challengers bangalore VS rajasthan royals
संभावित टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: क्विंटन डी कॉक, ब्रैंडन मैकुलम, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, सरफराज खान, मनदीप सिंह, क्रिस वोक्स, वॉशिंगटन सुन्दर, उमेश यादव, कुलवंत खेजरोलिया, युजवेन्द्र चहल
राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, राहुल त्रिपाठी, जोस बटलर, के गोथम, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनाडकट, बेन लाफलिन/जोफ्रा आर्चर