{"_id":"625178fd34ea721d4d7b45e4","slug":"rajasthan-royals-vs-lucknow-super-giants-ipl-2022-playing-11-prediction-today-match-20-captain-and-vice-captain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR vs LSG Playing 11: लखनऊ के लिए स्टोइनिस को मिल सकता है मौका, राजस्थान में बन सकती है नीशम की जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs LSG Playing 11: लखनऊ के लिए स्टोइनिस को मिल सकता है मौका, राजस्थान में बन सकती है नीशम की जगह
Sun, 10 Apr 2022 03:10 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 10 Apr 2022 03:10 PM IST
सार
लखनऊ के खिलाफ मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन रियान पराग की जगह जेम्स नीशम को मौका दे सकते हैं। वहीं लखनऊ की टीम में मार्कस स्टोनिस को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
मार्कस स्टोइनिश और जेम्स नीशम
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 का 20वां मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच होगा। दोनों टीमों के लिए इस सीजन की शुरुआत अच्छी रही है। दोनों टीमें अब तक सिर्फ एक ही मैच हारी हैं। अब दोनों टीमें यह मैच जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। इस मैच राजस्थान और लखनऊ की टीम में बदलाव किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने से कई टीमें मजबूत हुई हैं। लखनऊ भी इनमें से एक है। लखनऊ के लिए अब मार्कस स्टोइनिस खेल सकते हैं।
लखनऊ पहले ही काफी मजबूत थी। पहला मैच हारने के बाद यह टीम लगातार तीन मैच जीत चुकी है। वहीं स्टोइनिस के आने से यह टीम और मजबूत होगी।

क्या होगी लखनऊ की टीम
लखनऊ के लिए कप्तान लोकेश राहुल और क्विंटन डिकॉक पारी की शुरुआत करते हैं। दोनों ही बल्लेबाज बेहतरीन लय में हैं और अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं। वहीं तीसरे नंबर पर इविन लुईस खेलते हैं, लेकिन चेन्नई के खिलाफ मैच को छोड़कर किसी दूसरे मैच में वो कुछ खास नहीं कर पाए हैं। ऐसे में उनकी जगह मार्कस स्टोइनिस को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा लखनऊ की टीम में कोई और बदलाव होने की संभावना नहीं है।
चौथे नंबर पर लखनऊ के लिए दीपक हुड्डा और पांचवें नंबर पर क्रुणाल पांड्या भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। आयुष बदोनी अच्छे तरीके से मैच खत्म कर रहे हैं। गौतम टीम को और मजबूती देते हैं। गेंदबाजी में आवेश खान और रवि बिश्नोई विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं।

राजस्थान में नीशम को मिल सकता है मौका
राजस्थान की टीम इस टूर्नामेंट की सबसे संतुलित टीमों में से एक है, लेकिन संजू की टीम में कोई अच्छा ऑलराउंडर नहीं है। इस कमी को दूर करने के लिए जेम्स नीशम को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा टीम में कोई और बदलाव होने की संभावना कम है। जोस बटलर और यशस्वी पारी की शुरुआत कर रहे हैं। बटलर अब तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन यशस्वी खराब दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि, अभी भी मौका दिया जा सकता है।
मध्यक्रम में कप्तान संजू, शिमरोन हेटमेयर और देवदत्त पडीक्कल ने अच्छी बल्लेबाजी की है। गेंदबाजी में अश्विन, चहल, बोल्ट और कृष्णा कमाल कर रहे हैं। हालांकि, नवदीप सैनी की जगह किसी युवा तेज गेंदबाज को मौका दिया जा सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान की संभावित टीम
जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेयर, रियान पराग/जेम्स नीशम, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।
लखनऊ की संभावित टीम
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस/मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, आवेश खान।