फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rajasthan royals vs kolkata knight riders ipl 2018 match preview

RRvKKR: केकेआर को हराकर रॉयल्स के पास जीत की हैट्रिक लगाने का शानदार मौका

Wed, 18 Apr 2018 03:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
rajasthan royals vs kolkata knight riders ipl 2018 match preview
राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स के पास कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ बुधवार को आईपीएल 2018 में जीत की हैट्रिक लगाने का शानदार मौका है। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद राजस्थान रॉयल्स ने लगातार दो जीत हासिल की हैं। 

विज्ञापन


अजिंक्य रहाणे की अगुआई में टीम ने पहले वर्षा बाधित मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को हराया और इसके बाद सितारों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात दी। पिछले मैच में संजू सैमसन ने 45 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली थी और रॉयल्स एक बार फिर उनसे बड़ी पारी की उम्मीद कर रही होगी। बल्लेबाजी में सैमसन के अलावा रहाणे भी अच्छा योगदान कर रहे हैं। उनकी गेंदबाजों में भी दबाव झेलने की ताकत है।
विज्ञापन


अपने घरेलू मैच में राजस्थान कभी-कभार ही हारता है, लेकिन केकेआर को लेकर उसको सतर्क रहना होगा जिसने सोमवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को आसानी से हराकर चार मैचों में अपनी दूसरी जीत हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केकेआर में शीर्ष क्रम पर क्रिस लिन और सुनील नरेन जैसे बड़े हिटर हैं तो कप्तान दिनेश कार्तिक, रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा और आंद्रे रसेल मिडिल ओवरों में टीम को बड़े स्कोर देने में सक्षम हैं। केकेआर की गेंदबाजी में भी अच्छा संतुलन है। 

सुनील नरेन के अलावा स्पिनर पियूष चावला और चाइनामैन कुलदीप यादव किसी भी टीम के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने की क्षमता रखते हैं। अंडर-19 विश्व कप विजेता तेज गेंदबाज शिवम मावी और आंद्रे रसेल तेज गेंदबाजी आक्रमण को पैना बना रहे हैं। हालांकि टूर्नामेंट के व्यस्त कार्यक्रम के चलते केकेआर ने मंगलवार को अभ्यास करने की जगह आराम करने पसंद किया।  

जयपुर में पिछले मैच में बारिश के कारण ढाई घंटे बाधा आई थी, लेकिन अब मौसम खुश्क है। विकेट बल्लेबाजी के अनुकूल है, लेकिन स्पिनरों को मदद मिल सकती है। 

संभावित टीमें:

केकेआर- दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, नितीश राणा, शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, टॉम करन, सुनील नरेन, शिवम मावी, पियूष चावला और कुलदीप यादव।


राजस्थान रॉयल्स- अजिंक्य रहाणे (कप्तान) डार्सी शॉर्ट, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, राहुल त्रिपाठी, के गौतम, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनाडकट और बेन लाफलिन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed