फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajasthan beat Hyderabad

राजस्थान की जीत में रहाणे की दमदार पारी

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User Anonymous User
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan beat Hyderabad

पहले गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी और उसके बाद अजिंक्य रहाणे के अर्द्धशतक की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को तीन गेंद शेष रहते चार विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 133 रन बनाए।

विज्ञापन


जवाब में राजस्थान की टीम ने 19.3 ओवर में 6 विकेट पर 135 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। रहाणे ने 53 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 59 रन की पारी खेली।

रहाणे ने स्टुअर्ट बिन्नी के साथ चौथे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी निभाई। बिन्नी ने 32 गेंदों में चार चौकों और एक छक्का की मदद से नाबाद 48 रन की पारी खेली। हैदराबाद की ओर से डेल स्टेन और अमित मिश्रा ने दो-दो विकेट झटके।  
विज्ञापन

हैदराबाद की बेहद खराब रही थी शुरुआत

Rajasthan beat Hyderabad
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्यौता भेजा। हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर उसने अपने ओपनर आरोन फिंच का विकेट गंवा दिया। फिंच 2 रन के निजी स्कोर पर धवल कुलकर्णी का शिकार हुए।

इसके बाद कप्तान शिखर धवन और डेविड वॉर्नर ने हैदराबाद को संभालने की कोशिश की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की। लेकिन दोनों के आउट होने के बाद एक बार फिर हैदराबाद टीम बैकफुट पर आ गई। धवन ने 34 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए जबकि वॉर्नर ने 35 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। लोकेश राहुल (20) और डेरेन सैमी (06) ने चौथे विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी कर हैदराबाद के स्कोर को सौ के पार पहुंचाया। राहुल और सैमी के आउट होने के बाद वेणुगोपाल राव ने नाबाद 16 रन ठोक हैदराबाद को रफ्तार दिलाने की कोशिश की।

हैदराबाद ने आखिरी पांच ओवर में 43 रन जोड़े और तीन विकेट गंवाए। राजस्थान की ओर से धवल कुलकर्णी, केन रिचर्डसन और रजत भाटिया ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed