फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Raina will miss delhi odi too due to illness

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में नहीं खेल पाएगा टीम इंडिया का यह स्टार खिलाड़ी

Wed, 19 Oct 2016 08:38 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Oct 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
Raina will miss delhi odi too due to illness
टीम इंडिया - फोटो : getty
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में गुरुवार को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जाने वाले दूसरे दूसरे मुकाबले में भी नहीं खेल पाएंगे। इस बात की आधिकारिक घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को की। बीसीसीआई ने रैना के दूसरे एकदिवसीय से अनुपस्थित रहने की घोषणा करते हुए कहा कि वायरल फीवर से पीड़ित रैना को ठीक होने के लिए अभी और समय की जरूरत है।
विज्ञापन


लंबे समय बाद एकदिवसीय टीम में वापसी करने वाले रहने वायरल फीवर के कारण धर्मशाला में हुए सीरीज के पहले मैच में नहीं खेल पाए थे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने रैना को पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए थोड़ा और आराम करने की सलाह दी है। हालांकि बीसीसीआई ने रैना की जगह टीम में किसी और खिलाड़ी को सीरीज में शामिल किए जाने की अभी घोषणा फिलहाल नहीं की है।
विज्ञापन


इससे पहले रैना रणजी ट्रॉफी में भी अपनी टीम उत्तर प्रदेश के लिए मैदान पर नहीं उतर पाए थे। हालांकि वह दिल्ली में जुड़ गए थे। बीसीसीआई के बयान से पहले भारतीय टीम के मीडिया मैनेजर ने बताया कि उनकी फिटनेस की स्थिति के बारे में मीडिया विज्ञप्ति से अवगत कराया जाएगा।  उन्होंने कहा, ‘जहां तक रैना की बात है तो वह टीम से जुड़ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed