फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Raina in selection radar ahead of 4th Test vs Australia

सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया कर सकती है बड़े बदलाव

Fri, 02 Jan 2015 11:54 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 02 Jan 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
Raina in selection radar ahead of 4th Test vs Australia

महेंद्र सिंह धोनी के अचानक संन्यास के बाद भारतीय टीम के थिंक टैंक की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। चयनकर्ताओं की सबसे बड़ी समस्या सिडनी में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट के लिए सही टीम संयोजन का है।

विज्ञापन


धोनी की जगह विकेटकीपिंग के लिए रिद्धिमान साहा का चयन बिल्कुल तय माना जा रहा है। इसके अलावा चयनकर्ता चौथे टेस्ट के लिए टीम में और भी कुछ बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन


सिडनी क्रिकेट ग्राउंड हमेशा से स्लो गेंदबाजों के मददगार रही है। खासकर तीसरे दिन के बाद पिच यहां काफी धीमी हो जाती है। देखा गया है कि टेस्ट की तीसरी और चौथी पारी में स्पिनरों की भूमिका काफी बढ़ जाती है। लिहाजा टीम में दो विशेषज्ञ स्पिनरों को मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि अक्षर पटेल स्पिन के साथ ही बल्लेबाजी भी कर लेते हैं ऐसे में आर अश्विन के साथ उनको मौका मिल सकता है। अक्षर को रविंद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया भेजा गया है। अक्षर को टीम में शामिल किए जाने की स्थिति में मोहम्मद शमी या फिर उमेश यादव में से किसी एक की छुट्टी हो सकती है।

जहां तक बल्लेबाजी की बात है तो शिखर धवन काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ज्यादा संभावना है कि चौथे टेस्ट में उनको आराम दे दिया जाए। शिखर को बाहर करने की स्थिति में अजिंक्य रहाणे से पारी की शुरुआत करवाई जा सकती है और उनकी जगह सुरेश रैना को उतारा जा सकता है।


रैना भी जरूरत पड़ने पर ठीक ठाक गेंदबाजी कर लेते हैं। इसके अलावा पिछले मैच से कैरियर का आगाज करने वाले लोकेश राहुल को भी बाहर कर उनकी जगह रोहित शर्मा को एक बार फिर से अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed