WI Inning
77/2 (8.3 ov)
Target: 224
Rovman Powell 2(2)*
Kamil Pooran 20 (19)
WI need 147 runs in 11.3 remaining overs
{"_id":"ddc0470e-76b6-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"raina-fires-as-uttar-pradesh-crush-rajasthan-in-vijay-hazare-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आहत' रैना ने राजस्थान को धूल चटाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'आहत' रैना ने राजस्थान को धूल चटाई
इंदौर/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 14 Feb 2013 08:27 PM IST
विज्ञापन
सुरेश रैना के 48 गेंदों में चार चौके और चार छक्के की मदद से बनाए गए नाबाद 70 और प्रशांत गुप्ता के 87 रन की मदद से उत्तर प्रदेश ने राजस्थान को विजय हजारे ट्रॉफी सेंट्रल जोन के मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया। 35 ओवर के इस मैच में राजस्थान ने सात विकेट पर 198 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उत्तर प्रदेश ने 31.3 ओवर में दो विकेट पर 201 रन बनाकर एकतरफा अंदाज में जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
पिछले दिनों सुरेश रैना ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और ईरान ट्रॉफी मे शानदार खेल दिखाया था। इसके बावजूद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में नहीं चुना गया। टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने से रैना मीडिया के सामने काफी आहत दिखे थे।
विज्ञापन
राजस्थान की शुरुआत खराब रही और दोनों ओपनर सस्ते में सिमट गए। ऐसे में रोबिन बिष्ट ने 60 और कप्तान अशोक मीनारिया ने 53 रन की पारी खेल टीम को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी निभाई। पुनीत यादव ने 22 और रमण चाहर ने पांच गेंदों पर दो छक्के की मदद से 17 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
यूपी की ओर से इम्तियाज अहमद ने तीन जबकि अली मुर्तजा और अंकित राजपूत ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी को प्रशांत गुप्ता और एकलव्य द्विवेदी (27) ने 69 रन की साझेदारी कर अच्छी शुरुआत दिलाई। प्रशांत ने 93 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 87 रन बनाए। गुप्ता के आउट होने के बाद सुरेश रैना ने 70 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल यूपी को आसान जीत दिला दी। इस जीत से यूपी को पूरे चार अंक मिले।
अन्य मुकाबलों में आंध्र प्रदेश ने तमिलनाडु को सात रन से, असम ने त्रिपुरा को आठ विकेट से, मुंबई ने बड़ौदा को 17 रन से, बंगाल ने उड़ीसा को 11 रन से, कर्नाटक ने गोवा को छह विकेट से, महाराष्ट्र ने गुजरात को तीन विकेट से, केरल ने हैदराबाद को छह विकेट से और बेहद रोमांचक मुकाबले में दो गेंद शेष रहते रेलवे ने मध्य प्रदेश को एक विकेट से हराया।