{"_id":"e9e96dce8a04a09f1310f623f0d978d5","slug":"raina-and-csk-completed-century-in-ipl-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":" CSK और रैना ने पूरा किया आईपीएल में मैचों का शतक ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK और रैना ने पूरा किया आईपीएल में मैचों का शतक
Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Anonymous User
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई सुपरकिंग्स और पहले सत्र से उसकी तरफ से प्रत्येक मैच खेलने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने अबूधाबी में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में उतरने के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग में मैचों का शतक पूरा किया।
विज्ञापन
चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल में 100 मैच खेलने वाली पहली टीम भी बन गई है। इससे पहले उसने छह सत्रों के 99 मैचों में 59 में जीत दर्ज की जबकि 38 में उसे हार मिली।
विज्ञापन
धोनी की टीम के बाद सर्वाधिक मैच खेलने वाली टीमों में मुंबई इंडियंस (96 मैच) और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (95 मैच) का नंबर आता है। पिछले साल आईपीएल से जुड़ने वाली सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़कर बाकी सभी टीमें इस सत्र में आईपीएल में 100 मैच खेलने का रिकॉर्ड बना देंगी।
विज्ञापन
जहां तक खिलाड़ियों का सवाल है तो रैना एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जो अपनी टीम चेन्नई की तरफ से अब तक सभी मैचों में खेले हैं। वह 2008 में पहले सत्र से चेन्नई से जुड़े हुए हैं और अपना 100वां मैच खेल रहे हैं।
उन्होंने इससे पहले 99 मैचों में 2802 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 98 मैच खेलकर दूसरे स्थान पर है जबकि चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह 97वां मैच है।
इनके बाद एस बद्रीनाथ का नंबर आता है, जिन्होंने पहले छह सत्र में चेन्नई की तरफ से 95 मैच खेले लेकिन इस बार नीलामी में उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी टीम ने नहीं खरीदा।