{"_id":"fb8e0432-1bb8-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"rain-washes-out-first-day-play","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलीप ट्रॉफी फाइनलः बारिश में धुला पहला दिन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दलीप ट्रॉफी फाइनलः बारिश में धुला पहला दिन
चेन्नई/एजेंसी
Updated Mon, 22 Oct 2012 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल के पहले दिन का खेल रविवार को बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। यहां के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सुबह मैच शुरू होना था लेकिन लगातार जारी बारिश के कारण मैदान पर खेलने लायक स्थिति नहीं बन पाई जिसके बाद अंपायरों को दिन का खेल रद्द घोषित करना पड़ा। अंपायरों ने सुबह 11:15 बजे ही मैदान का निरीक्षण करने के बाद दिन का खेल रद्द घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रविवार को बारिश के कारण टॉस भी नहीं किया जा सका। यहां पिछले दिन से लगातार बारिश हो रही और मौसम विभाग की मानें तो बारिश का दौर आगे भी जारी रह सकती है। लगातार हो रही बारिश के कारण यहां पहुंचने के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी अभ्यास भी नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन