{"_id":"62994f5e-1adf-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"rain-may-be-a-factor-as-east-eye-an-encore-in-duleep-trophy-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलीप ट्रॉफी पर बारिश का साया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दलीप ट्रॉफी पर बारिश का साया
चेन्नई/एजेंसी
Updated Sat, 20 Oct 2012 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच रविवार से शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट पर भी बारिश का खतरा मंडराने लगा है। तमिलनाडु में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है और मौसम विभाग की मानें तो बारिश का यह दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती हैं।
विज्ञापन
फाइनल में सेंट्रल की निगाहें जहां पिछली बार खिताबी मुकाबले में पारी और 20 रन से मिली करारी शिकस्त के गम को भुलाने पर होगी वहीं ईस्ट जोन साबित करना चाहेगा कि पिछली उसे खिताब तुक्के में नहीं मिला था। हालांकि दोनों टीमों के कप्तान ने उम्मीद जताई है कि इंद्र देव उनकी उम्मीदों पर पानी नहीं फेरेंगे।
विज्ञापन
इस बीच सेंट्रल जोन के कप्तान मोहम्मद कैफ ने ईस्ट जोन के मध्यम तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को सबसे बड़ा खतरा बताया है। कैफ ने कहा, ‘डिंडा ने पिछली बार भी एक पारी में 40-50 ओवर गेंदबाजी की थी। वह लंबे समय तक गेंदबाजी कर सकते हैं और ईस्ट का सारा दारोमदार भी उन्हीं पर होगा। इसलिए अगर हम डिंडा का सामना सही से करने में सफल रहे तो जरूर हम बढ़िया करेंगे।’
विज्ञापन